भोपाल एम्स में लिफ्ट के अंदर महिला कर्मचारी से मंगलसूत्र झपटने की वारदात:CCTV फुटेज वायरल:
संवाददाता
28 January 2026
अपडेटेड: 3:36 PM 0thGMT+0530
एम्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल: एम्स की लिफ्ट में महिला कर्मचारी का मंगलसूत्र छीना:
भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। संस्थान की लिफ्ट के अंदर एक महिला कर्मचारी से मंगलसूत्र झपटने की घटना सामने आई है, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता वर्षा सोनी, पति संदीप सोनी, भोपाल एम्स में अटेंडर के तहत नौकरी करती हैं। वह मूल रूप से टीकमगढ़ जिले की रहने वाली हैं। यह घटना 25 जनवरी को दोपहर लगभग 2:30 बजे की बताई जा रही है।
घटना के समय वर्षा सोनी ब्लड बैंक से निकलकर पहली मंजिल पर जा रही थीं। जैसे ही वह लिफ्ट में पहुंचीं, वहां पहले से ही मास्क पहने एक युवक मौजूद था। युवक ने उनसे वार्ड नंबर 4 के बारे में जानकारी पूछी। और बातचीत के बहाने नेत्र रोग विभाग की मंजिल के बारे में पूछा। लिफ्ट के पहली मंजिल पर पहुंचते ही युवक ने अचानक उनके गले में पहना मंगलसूत्र छीनने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया लेकिन युवक ने महिला को धक्का दिया और सीढ़ियों की ओर भाग निकला l महिला ने मोतियों वाली चैन पहनी थी युवक मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया और मोतियों की चेन वही टूटकर गिर गई।
घटना के बाद वर्षा सोनी ने शोर मचाया और पीछे से दौड़ते हुए एम्स में तैनात सुरक्षा कर्मियों से मदद मांगी, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।
इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एम्स की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल जैसे संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले परिसर में इस तरह की घटना ने कर्मचारियों और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
जांच में यह पाया गया है कि आरोपी आईपीडी के गेट से भाग निकला है।
रविवार के दिन 26 जनवरी थी, इसलिए छुट्टी का दिन था । सुरक्षा एजेंसी का कहना है कि युवक ने अपना चेहरा ढक लिया था जिससे उसकी पहचान में दिक्कत आ रही है।
मामले की जाँच बाग सेवनिया थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।