भोपाल के जेपी अस्पताल में बीपीएल, आयुष्मान कार्ड वालों के लिए मुफ्त MRI सेवा बंद

khabar pradhan

संवाददाता

17 February 2026

अपडेटेड: 3:35 PM 0thGMT+0530

जयप्रकाश जिला अस्पताल में पीपीपी मॉडल में निःशुल्क एमआरआइ जांच अचानक बंद हो गई है। एमआरआइ केंद्र ने ओपीडी में आने वाले मरीजों की मुफ्त जांच से मना कर दिया। आयुष्मान भारत और बीपीएल कार्डधारकों को भी इस  जांच के लिए कम से कम 1500 रुपए और जरूरत के अनुसार 3000 से 6000 रुपए तक देने पड़ रहे है।

इससे पहले तक जेपी अस्पताल में ओपीडी के आयुष्मान और बीपीएल कार्डधारकों को मुफ्त एमआरआइ जांच की सुविधा दी जाती  थी। लेकिन सरकार द्वारा करीब 50 लाख रुपए से अधिक का भुगतान लंबित होने के कारण अब एजेंसी ने हाथ खड़े कर दिए। बीते दिनों सात-आठ मरीजों की जांच से साफ मना कर दिया गया। इससे इलाज की गति रुक गई और मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं l

भुगतान अटकने के कारण इंदौर और ग्वालियर के सरकारी अस्पतालों में भी आयुष्मान और बीपीएल कार्डधारकों की एमआरआइ सेवाएं प्रभावित हुई हैं। जिन मरीजों को तत्काल जांच की आवश्यकता है, उन्हें निजी खर्च पर जांच करानी पड़ रही है। तीनों जिलों में निजी एजेंसियों का दो करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान बकाया है।

टिप्पणियां (0)