भोपाल के बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय परिसर में छात्र को बेरहमी से पीटा –मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल:
संवाददाता
13 January 2026
अपडेटेड: 4:57 PM 0thGMT+0530
भोपाल के बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय परिसर में एक छात्रा को लाठी डंडों से पीटा गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ युवक छात्र को घेर कर बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस घटना के बाद छात्रों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि मारपीट में विश्वविद्यालय में एनएसयूआई अध्यक्ष विकास ठाकुर शामिल है । छात्रों का कहना है कि उसे एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर का संरक्षण प्राप्त है। वीडियो सामने आने के बाद छात्र संगठनों में आक्रोश है । बाग सेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि फिलहाल थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। किंतु वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।