भोपाल में पहली बार ‘फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश 2026’ का आयोजन
संवाददाता
19 February 2026
अपडेटेड: 12:54 PM 0thGMT+0530
भोपाल बनेगा ग्लैमर और टैलेंट का केंद्र
भोपाल में पहली बार प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट ‘फेमिना मिस इंडिया’ का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें 16 कंटेस्टेंट अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व का प्रदर्शन करेंगी। यह आयोजन शहर के लिए खास माना जा रहा है, क्योंकि इसके जरिए प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और युवा प्रतिभाओं को मंच मिलेगा।
‘डॉटर ऑफ द साॅइल’ थीम पर होगा ग्रैंड फिनाले
इस बार प्रतियोगिता की थीम ‘डॉटर ऑफ द साॅइल’ रखी गई है, जो आत्मविश्वास, आंतरिक सुंदरता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने पर आधारित है। आयोजकों के अनुसार प्रतिभागियों को सिर्फ सुंदरता ही नहीं, बल्कि उनकी सोच, व्यक्तित्व और सामाजिक समझ के आधार पर भी परखा जाएगा। यह अन्य पैजेन्ट से अलग सस्टेनेबल फैशन पर आधारित होगा जिसमें मध्य प्रदेश के हैंडलूम, माहेश्वरी और चंदेरी जैसे फैब्रिक को खास तौर पर डिजाइन करते हुए इंडो वेस्टर्न डिजाइन में तैयार किया गया है जो सस्टेनेबल है l
ग्रूमिंग और ट्रेनिंग के बाद होगा फाइनल मुकाबला
प्रतियोगिता से पहले सभी प्रतिभागियों को विशेष ग्रूमिंग और प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें कम्युनिकेशन, फिटनेस, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और स्टेज प्रेजेंस पर काम किया जा रहा है। इसके बाद फाइनल राउंड में उनका चयन किया जाएगा, जिससे उन्हें आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचने का अवसर मिल सके।
एमपी की युवतियों के लिए सुनहरा मौका
इस आयोजन को प्रदेश की युवतियों के लिए बड़े अवसर के रूप में देखा जा रहा है। इससे उन्हें फैशन, मॉडलिंग और ग्लैमर इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए सही मार्गदर्शन और नेटवर्किंग का मौका मिलेगा।
सेल्फ डाउट से निकलकर सफलता तक की यात्रा
प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों का कहना है कि यह मंच आत्मविश्वास बढ़ाने और खुद को पहचानने का अवसर देता है। कई प्रतिभागियों ने बताया कि उन्होंने अपने डर और संकोच को पीछे छोड़कर यहां तक का सफर तय किया है, जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
एमपी के टैलेंट को राष्ट्रीय मंच
ब्राइट स्टेज की फाउंडर डायरेक्टर निखिला गुप्ता का कहना है, की सेकंड राउंड में आयोजित होने वाले इस शो में पहला राउंड इंडो वेस्टर्न और दूसरा गाउन राउंड होगा l इसमें 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग की 16 प्रतिभागियों का चयन किया गया है, जो अलग-अलग बैकग्राउंड से है l सिटी डायरेक्टर अपेक्षा श्रीवास्तव और एडवाइजरी मीता वाधवा का कहना है, मध्य प्रदेश के हिडन टैलेंट को खोज कर पहली बार फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश की क्राउनिंग होना अपने आप में ऐतिहासिक होगा l