मंत्री विजयवर्गीय का बड़ा बयान :एमपी में अवैध कॉलोनियों पर लगेगी रोक:

khabar pradhan

संवाददाता

27 February 2026

अपडेटेड: 7:47 PM 0thGMT+0530

मंत्री विजयवर्गीय का बड़ा बयान :एमपी में अवैध कॉलोनियों पर लगेगी रोक:


भोपाल: 27 फरवरी 2026:

मध्य प्रदेश में कट रही है अवैध कालोनियां:
मध्यप्रदेश में धड़ल्ले से कट रही अवैध कॉलोनियों का मुद्दा विधानसभा में पहुंचा है। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के 10वें दिन सत्ता पक्ष औऱ विपक्ष एक बार फिर आमने सामने आ गये। मुद्दा था अवैध कॉलोनियों के निर्माण का और उनके विस्तार का जिसे दोनों के बीच तीखी बहस हुई कांग्रेस के विधायक जयवर्धन सिंह ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाया और ये आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में बिल्डरों को मुख्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त है, जिसकी वजह से बिना किसी अनुमति के धड़ल्ले से अवैध निर्माण और कॉलोनियों का विस्तार हो रहा है।
3 महीने में लागू होगा कड़ा कानून:

इसका उत्तर सरकार की ओर से नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिया उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के मकड़जाल को खत्म करने के लिए एक बेहद कड़ा कानून लाया जाएगा। जो अगले तीन महीनों में ही नजर आएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस कानून का उद्देश्य है अवैध कॉलोनियों के निर्माण को रोकना।
जयवर्धन सिंह का तीखा हमला
सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने तीखा हमला बोला उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध कॉलोनियों की संख्या अनियंत्रित तरीके से बढ़ रही है। उन्होंने सीधे तौर पर सरकार को घेरा और कहा कि प्रशासन की ढील और मुख्यमंत्री के संरक्षण के कारण बिल्डर निडर होकर काम कर रहे हैं। उनके अनुसार, इस मुद्दे पर कोई प्रभावी कार्रवाई न होना ही अवैध निर्माण को बढ़ावा दे रहा है, जिससे आम जनता के हितों के साथ खिलवाड़ हो रहा है।अवैध कालोनियों का मुद्दा हर बड़े शहर में गरमाता जा रहा है।

टिप्पणियां (0)