मकर संक्रांति कब है शुभ –आज या कल:

khabar pradhan

संवाददाता

14 January 2026

अपडेटेड: 4:08 PM 0thGMT+0530


साल 2026 का पहला बड़ा त्यौहार मकर संक्रांति को लेकर लोगों के मन में बड़ा कंफ्यूजन है ।लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि संक्रांति 14 जनवरी है या 15 जनवरी को।
सूर्य का धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करने का त्यौहार है मकर संक्रांति।
इस बार सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहा है 14 जनवरी को दोपहर 3:07 पर।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब सूर्य का राशि परिवर्तन होता है ,उसका जो पर्व काल है वह अगले दिन मनाया जाता है ,यानी उदया तिथि के हिसाब से संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी।

संक्रांति का मतलब होता है किसी एक राशि को छोड़कर सूर्य जब दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो यह इसका प्रवेश काल संक्रांति कहलाती है। क्योंकि दक्षिणायन का भाग उत्तरायण के भाग दो भाग में सूर्य गमन करता है । सूर्य दक्षिणायन को त्याग करके उत्तरायण की ओर बढ़ते हैं और यह स्थिति संक्रांति का पर्व काल कही जाती है।

टिप्पणियां (0)