मकर संक्रांति पर प्रयागराज के संगम पर उमड़ा जनसैलाब:मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ देखते हुए 20 जनवरी तक स्कूलों को किया बंद:
संवाददाता
16 January 2026
अपडेटेड: 12:46 PM 0thGMT+0530
मकर संक्रांति पर आस्था की डुबकी:
छात्रों की सुरक्षा देखते हुए स्कूल 20 जनवरी तक किए बंद:
देशभर में मकर संक्रांति का पर बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन लोग आस्था की डुबकी इसके साथ-साथ दान पुण्य का भी विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश में अलग-अलग रीति-रिवाज से मनाया जाता है।
प्रयागराज में मौनी अमावस्या और मकर संक्रांति के पावन पर्व के चलते स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों को 20 जनवरी तक बंद किया गया है। यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उठाया गया है ।
मौनी अमावस्या और मकर संक्रांति के पर्व पर प्रयागराज के संगम तट पर भारी भीड़ उमड़ती है।
इस मौके पर हर वर्ष लाखों श्रद्धालु प्रयागराज में स्नान के लिए आते हैं। जिससे पूरे शहर में भारी भीड़ और जाम की स्थितियां बन जाती है। जिसकी वजह से बच्चों को और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है । छात्रों की सुविधा और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने 20 जनवरी तक स्कूलों के अवकाश की घोषणा की है।
प्रयागराज में हर वर्ष माघ मेले का आयोजन होता है ।मकर संक्रांति और एकादशी के दिन शुभ संयोग के कारण लाखों श्रद्धालु प्रयागराज के संगम तट पर स्नान के लिए पहुंचते हैं।
सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम:
प्रयागराज में भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एआई कैमरे की मदद से मॉनिटरिंग की जा रही है । इस माघ मेले में और मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त में वाराणसी ,अयोध्या, मथुरा जैसे धार्मिक शहरों में भी पहुंचकर लोग नदियों के तट पर पहुंचकर स्नान करते हैं।
इस पवित्र पर्व को देखते हुए और छात्रों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने 20 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। इस निर्देश को सख्ती से पालन करने का निर्देश जारी किया है।