मकर संक्रांति पर भॊजपाल पतंग महोत्सव में पतंग बाजी का मुकाबला जंबूरी मैदान में:

khabar pradhan

संवाददाता

13 January 2026

अपडेटेड: 4:53 PM 0thGMT+0530

भोपाल में मकर संक्रांति पर भॊजपाल पतंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन समृद्ध परंपराओं को जीवंत करते हुए भॊजपाल महोत्सव मेला समिति पहली बार भॊजपाल पतंग महोत्सव का आयोजन कर रही है।
यह आयोजन जंबूरी मैदान में 2 हजार पतंगों के साथ पतंग बाजी का मुकाबला होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया की पतंग महोत्सव का आयोजन 14 जनवरी को सुबह 10:00 से अवधपुरी पुरी चौराहा स्थित हेलीपैड मैदान भेल में होगा । इस प्रतियोगिता में शहर भर के पतंग बाज कला और हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

मकर संक्रांति त्योहार पर मिठास और खुशी बांटने के लिए समिति ने विशेष इंतजाम किए हैं इस महोत्सव में आने वाले लोगों को समिति की ओर से 2000 पतंगे निशुल्क वितरित की जाएगी और लोगों को तिल गुड़ के लड्डू और गरमा गरम खिचड़ी का महाप्रसादी वितरित किया जाएगा।
सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए समिति ने इस महोत्सव में चीनी मांझे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित किया है। इस कार्यक्रम में केवल सूती और सुरक्षित धागे के ही उपयोग की अनुमति होगी। जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

टिप्पणियां (0)