मकसूद खान ने जिला बार एसोसिएशन नूंह के प्रधान के रूप में कार्यभार संभाला
संवाददाता
2 March 2025
अपडेटेड: 6:35 AM 0ndGMT+0530
मकसूद खान की अध्यक्षता में जिला बार एसोसिएशन नूंह की नई दिशा
जिला बार एसोसिएशन नूंह के शुक्रवार को हुए चुनाव में मकसूद खान निवासी शाहपुर नंगली ने प्रधान पद पर जीत हासिल की। जिससे उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद खलील अहमद को 224 मतों से पराजित किया। उप प्रधान पद पर मोहम्मद इमरान गुण्डवास 128 वोट व जनरल सेक्रेटरी पद पर मोहम्मद साहून निजामपुर ने 47 मतों से जीत हासिल की। हालाँकि अन्य पदों ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए वंदना सिंह, खजांची के लिए अनीस मालब व लाईब्रेरी इंचार्ज के लिए तैयब हुसैन ठेकडाका को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया था। सुबह से ही प्रत्याशी भी मतदाताओं को लुभाने के लिए मतदान की अपील करते दिखाई दिए। अधिवक्ता भी अपने मत को डालने पहुंच रहे थे। देर सांय आये नतीजे के बाद विजयी ने विजय जुलूस निकालकर खुशी व्यक्त की। चुनाव में प्रधान पद के लिए खलील अहमद निवासी मुरादबास, मकसूद खान निवासी शाहपुर नंगली, उप प्रधान पद के लिए मोहम्मद सरफराज निवासी रूपडाका, मोहम्मद इमरान खान गुण्डबास एवं जनरल सेक्रेटरी पद के लिए मोहम्मद साहून निजामपुर मैदान में थे।