मजदूर को किया डिजिटल अरेस्ट कर लूटे डेढ़ लाख:
संवाददाता
9 February 2026
अपडेटेड: 3:09 PM 0thGMT+0530
भोपाल/मध्य प्रदेश/
मजदूर को तीन दिन डिजिटल अरेस्ट करके डेढ़ लाख रुपये की लूट,मारने की धमकी भी दी:
9 फरवरी 2026:
ख़बर प्रधान डेस्क:
छोला मंदिर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने कानून का डर दिखाकर एक मजदूर से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पीड़ित पर आतंकी संगठन से जुड़े होने का आरोप लगाया l स्वयं को एनआइए का अधिकारी बताकर तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा।
छोला थाना क्षेत्र पुलिस ने अज्ञात आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय राजकुमार छोला इलाके में रहकर काम करता है। कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एनआइए अधिकारी बताया और कहा कि राजकुमार के खाते से आतंकी गतिविधियों के लिए पैसे भेजे गए हैं l
केस खत्म करने के नाम पर अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर करवाए l
आरोपितों ने कहा कि यदि उसने काल काटी या किसी को बताया तो उसका एनकाउंटर कर दिया जाएगा। भयभीत हो जाने के कारण वह उनके हर निर्देश को मानता रहा।
ठगों ने कहा कि वे उसे निर्दोष मानते हैं, लेकिन जांच पूरी होने तक उसे निगरानी में रहना होगा।
शुक्रवार से रविवार सुबह तक उसे वीडियो काल पर रखा गया। इस दौरान वे अधिकारी बनकर उससे पूछताछ करते रहे और केस खत्म करने के नाम पर उससे करीब डेढ़ लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए।