मणिपुरः सेना की चौकी पर कुकी उग्रवादियों का हमला:
संवाददाता
27 March 2026
अपडेटेड: 5:01 PM 0thGMT+0530
27 मार्च 2026 :
मणिपुर /इंफाल/
तीसरे दिन भी हुई हिंसा -30 मिनट तक चली गोलीबारी:
मणिपुर में बुधवार देर रात बिष्णुपुर जिले के फौलजांग/गोघोल क्षेत्र में सेना के शिविर में हमले के बाद सुरक्षा बलों और संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के बीच गोलीबारी हुई। इसके कुछ घंटे पहले चुराचांदपुर के तुइबोंग इलाके में सुरक्षा बलों के वाहन से दो लोगों के घायल होने के बाद भीड़ ने एक सुरक्षा वाहन में आग लगा दी, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को रात करीब 11:40 बजे संदिग्ध हथियारबंद कुकी उग्रवादियों ने फौलजांग/गोथोल में गोलीबारी शुरू की। गोलीबारी का निशाना फौगक्वाओ अवांग लेइकाई में स्थित भारतीय सेना की एक चौकी थी। दोनों तरफ से गोलीबारी लगभग 30 मिनट तक चली। उग्रवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
चुराचांदपुर में सुरक्षाबलों के वाहन में लगाई आग:
शाम में चुराचांदपुर के तुइबोंग में सुरक्षा बलों के वाहन की चपेट में आने से दोपहिया सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। इससे गुस्साई भीड़ ने सुरक्षा बलों के वाहन में आग लगा दी। बाद में सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया।