मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में दर्दनाक हादसा:30 पर्यटकों से भरा स्टीमर यमुना में डूबा:
संवाददाता
10 April 2026
अपडेटेड: 5:42 PM 0thGMT+0530
10 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश/ वृंदावन/
वृंदावन में हुआ बड़ा हादसा –10 से ज्यादा लोग लापता:
मथुरा के वृंदावन में आज दोपहर यमुना नदी में 30 पर्यटकों से भरा हुआ स्टीमर पलट गया। इस हादसे में 10 पर्यटकों के डूबने से मौत हो गई। इन मृतकों में 6 महिलाएं और 4 पुरुष है। यह सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे और स्टीमर में सवार होकर लुत्फ उठा रहे थे। इसी बीच दोपहर करीब 3:00 बजे केसी घाट पर यह दर्दनाक हादसा हो गया।
श्रीबांके बिहारी मंदिर के पास हुआ हादसा:
यह हादसा श्रीबांके बिहारी मंदिर से करीब ढाई किलोमीटर की दूरी पर हुआ।
राहत और बचाव कार्य जारी है, सेना की मदद मांगी गई है। स्थानीय गोताखोर भी सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। घायलों को रामकृष्ण मिशन अस्पताल ले जाया गया है। इन घायलों का फ्री इलाज किया जाएगा।
तेज हवा से स्टीमर पलटा:
एक पर्यटक ने बताया कि ये सभी लुधियाना से आए थे, तेज हवा चल रही थी यमुना नदी में बीच-बीच में स्टीमर हवा से डगमगा भी रहा था। तभी स्टीमर की स्पीड भी बढ़ गई ,जिससे स्टीमर पीपा पुल से टकराकर पलट गया। वृंदावन में 31 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चल रही है। इन तेज हवाओं के कारण ही स्टीमर डगमगाते हुए पलट गया। स्टीमर में 30 लोग सवार थे, जिसमें से 10 पर्यटकों की डूब कर मृत्यु हो गई है। 10 से ज्यादा लोग लापता का बताए गए हैं।