मदनी के बयान पर बढ़ा विवाद: विश्व हिंदू परिषद का विरोध प्रदर्शन  -कानूनी कार्रवाई की मांग:

khabar pradhan

संवाददाता

1 December 2025

अपडेटेड: 4:30 PM 0thGMT+0530

मदनी के बयान पर बढ़ा विवाद: विश्व हिंदू परिषद का विरोध प्रदर्शन  -कानूनी कार्रवाई की मांग:

जमीयत उलेमा ए हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के एक बयान से विवाद बढ़ गया है । विश्व हिंदू परिषद इस देश भर में मुद्दा बनाने की तैयारी में है।

कल रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर मदनी का पुतला दहन करते हुए कड़ी आपत्ति जताई और इसे देशभर और पूरे हिंदू समाज का अपमान भी बताया।

क्या है मदनी का बयान– जिससे छिड़ा हुआ है देश भर में मुद्दा:

मदनी ने कहा—

जब-जब जुल्म होगा,

 तब तक जिहाद होगा।

इस कथन को लेकर पूरे प्रदेश भर में विरोध तेज हो गया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भोपाल की रोशनपुरा चौराहे पर मदनी का पुतला फूंका, प्रदर्शन किया और मदनी पर जूते चप्पलों की माला पहनाई , नारेबाजी करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की।

विश्व हिंदू परिषद मदनी के बयान का अपनी टीम से अध्ययन करा रही है।  विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी जितेंद्र चौहान ने कहा कि हमारी टीम जो रिपोर्ट देगी ,उस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कमिश्नर और सरकार से मांग की जाएगी कि मदनी के खिलाफ केस दर्ज करें।  यदि ऐसा नहीं हुआ तो संगठन अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा।

मध्य प्रदेश के साथ-साथ देश में भी इसको लेकर धरना प्रदर्शन आंदोलन किए जाएंगे।  विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने भी कहा कि बड़े मदनी और छोटे मदनी के बीच मुस्लिम समाज को भड़काने की होड़ लगी हुई है । यह न सिर्फ मदरसे में पढ़ें हुए हैं बल्कि सरकारी कॉलेज में पढ़े हुए डॉक्टर भी आतंकवादी बन रहे हैं।  उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि वह मदनी के बयान का संज्ञान लें।

इधर बजरंग दल ने भी रोशनपुरा चौराहा पर मदनी का पुतला फूंका। और बजरंग दल के प्रांत मंत्री अवधेश तिवारी ने NSA लगाकर गिरफ्तार करने की मांग की।

मदनी के बयान का मुसलमानों ने किया विरोध:

विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए कई मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अध्यक्ष ने मदनी के इस बयान को सिरे से खारिज किया है और उन्होंने मदनी के बयान पर विरोध जताते हुए बताया कि मुस्लिम समुदाय भारत में सबसे ज्यादा सुरक्षित है।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक एसके मुद्दीन का कहना है कि भारत में मुसलमान को पूर्ण संवैधिक अधिकार और सबसे अधिक सुरक्षा प्राप्त है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी अन्य देश की तुलना में भारत में मुस्लिम समुदाय सबसे अधिक सुरक्षित है । उन्होंने कहा कि 2014 से पहले हर जगह दंगों की खबरें मिलती थी।  किंतु अब ऐसी स्थितियां कम निर्मित होती हैं।  मोहिद्दीन ने यह भी कहा कि मदनी जैसे नेता मुसलमान को तरक्की की दौड़ में पीछे धकेलना चाहते हैं।  उन्होंने यह भी कहा कि वंदे मातरम हमारा राष्ट्रीय गीत है ,इसे पढ़ना इस्लाम के खिलाफ बिल्कुल भी नहीं है । क्योंकि यह मातृभूमि को सलाम करने का संदेश देता है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी बुद्धिजीवी मुसलमान ऐसे अलगाववादी विचारधारा वाले मौलवियों से सतर्क रहें और उनका खुलकर विरोध करें।

टिप्पणियां (0)