मध्य प्रदेश की यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी:  होली स्पेशल ट्रेन हो रही है शुरू:

khabar pradhan

संवाददाता

26 February 2026

अपडेटेड: 6:00 PM 0thGMT+0530

मध्य प्रदेश की यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी:  होली स्पेशल ट्रेन हो रही है शुरू:

होली के अवसर पर  यात्रियों की बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने एक शानदार फैसला किया है । रेलवे रतलाम मंडल से होकर चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है । इनमें से एक जोड़ी ट्रेन इंदौर और हजरत निजामुद्दीन के बीच लाई जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सुविधा मिल सके।
यह स्पेशल ट्रेन इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के लिए हर शुक्रवार और रविवार को शाम 5:00 बजे चलेगी ट्रेन पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के देवास उज्जैन और नागदा होते हुए अगले दिन सुबह 5:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।‌ यह ट्रेन 22 फरवरी से 27 मार्च 2026 तक चलेंगी।
इसके अलावा हजरत निजामुद्दीन से इंदौर के लिए ट्रेन प्रत्येक शनिवार और सोमवार को 8:20 से शुरू होकर रतलाम मंडल के नागदा उज्जैन देवास होते हुए अगले दिन 9:00 बजे इंदौर पहुंचेगी । यह ट्रेन 23 फरवरी से 28 मार्च तक चलेगी।

इन ट्रेनों में एक 2 एक 3 और स्लीपर क्लास के अलावा जनरल सेकंड क्लास के कोच शामिल किए गए हैं। इससे सभी यात्रियों को अपनी सुविधा अनुसार सीट मिल सकेगी।होली के त्यौहार के अवसर पर इस ट्रेन को शुरू करना एक बेहतरीन विकल्प है।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कई महत्वपूर्ण स्टेशन पर भी रुकेगी।‌ जिससे यात्रियों को इन स्टेशनों पर उतरने और चढ़ने का मौका मिलेगा। मध्य प्रदेश के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि होली पर ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं मिलती । इसलिए  मध्य प्रदेश की सरकार और विभाग ने मिलकर ऐसी एक्स्ट्रा कोच वाली ट्रेनों का इंतजाम किया है।  यहकदम  आम आदमी की परेशानियों को ध्यान में रखकर उठाया गया है और अब लोगों को कहीं भी आने-जाने पर घंटों इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

टिप्पणियां (0)