मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को और पेंशनधारियों को अब मिलेगा 20 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा लाभ

khabar pradhan

संवाददाता

28 March 2026

अपडेटेड: 11:45 PM 0thGMT+0530

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को और पेंशनधारियों को अब मिलेगा 20 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा लाभ


28 मार्च 2026 :
मध्य प्रदेश/

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मोहन सरकार एक बड़ी सौगात देने जा रही है । जल्दी ही 20 लाख तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू होगी । राजस्थान और हरियाणा सरकार के तर्ज पर अब मध्य प्रदेश में भी सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारियों के लिए एक बड़ी सौगात मिलने वाली है।
इसमें सरकारी कर्मचारियों के मूल वेतन का एक प्रतिशत और पेंशनधारी कर्मचारियों के अंशदान का 4% के एवज में सरकार 20 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराएगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश के अनुसार इस खाके को तैयार किया गया है और इसमें सीधे तौर पर मध्य प्रदेश के 11 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारियों को इसका फायदा मिलने वाला है।
केंद्रीय स्वास्थ्य समिति की एक अनुशंसा रिपोर्ट में कहा गया था कि जिस तरह से महंगाई भत्ता में वृद्धि की जाती है । इस तरह स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी योजना कर्मचारियों को दी जानी चाहिए। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग में कैशलेस स्वास्थ्य बीमा का प्रस्ताव रखा है जिसे कैबिनेट की मंजूरी के बाद कर्मचारियों को 20 लाख तक कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी

आपातकालीन स्थितियों में असंबद्ध अस्पतालों में भी किया जायेगा इलाज:

इस योजना के तहत आपातकालीन परिस्थितियों में असंबद्ध अस्पतालों में भी उपचार कराया जा सकेगा। इसमें होने वाले खर्चों  की प्रतिपूर्ति भी की जाएगी। योजना में राज्य के सभी आयुष्मान योजना से संबद्ध अस्पताल, भारत सरकार की स्वास्थ्य योजना से जुड़े अस्पताल, राज्य के बाहर के चुने हुए उच्च गुणवत्ता वाले अस्पताल शामिल होंगे।

टिप्पणियां (0)