मध्य प्रदेश में किसानों के लिए एक बड़ी खबर: 19 लाख किसानों को दिया जाएगा अतिरिक्त बोनस;

khabar pradhan

संवाददाता

20 March 2026

अपडेटेड: 6:37 PM 0thGMT+0530

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए एक बड़ी खबर: 19 लाख किसानों को दिया जाएगा अतिरिक्त बोनस;


20 मार्च 2026:
मध्य प्रदेश:

मध्य प्रदेश सरकार एमएसपी पर शुरू करेगी गेहूं खरीदी:
मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है 19 लाख किसानों को अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा । मध्य प्रदेश सरकार ने अभी हाल ही में पोर्टल शुरू किया था।  जिसके जरिए उपार्जन के लिए रजिस्ट्रेशन कराये गये थे।


चार संभागों में 1 अप्रैल से बाकी के संभागों में 7 अप्रैल से:
अब चार संभागों में 1 अप्रैल से गेहूं की खरीदी एमएसपी पर शुरू की जाएगी। इसके साथ ही बाकी के  संभागों में उसमें 7 अप्रैल से खरीदी शुरू होगी।
भोपाल, नर्मदापुरम ,उज्जैन और इंदौर संभाग में 1 अप्रैल से और बाकी के संभाग में 7 अप्रैल से गेहूं खरीदी एमएसपी पर शुरू की जाएगी। पहले गेहूं खरीदी की तारीख 16 मार्च रखी गई थी । लेकिन अब इस डेट को आगे बढ़ाया गया है।  क्योंकि कई किसान ऐसे थे जिन्होंने अपना पंजीयन नहीं कराया था।  इसलिए पंजीयन के डेट को आगे दिखाया गया है । 

किसानों को अतिरिक्त बोनस देगी मध्य प्रदेश सरकार

मध्य प्रदेश में करीब 19 लाख गेहूं उत्पादक किसान है उन्हें बोनस देने का काम भी सरकार करेगी। इसके साथ ही गेहूं खरीदी पर₹40 अतिरिक्त बोनस देने का ऐलान भी सरकार ने किया है।  जिसकी कैबिनेट में मंजूरी ही मिल चुकी है।
सरकार किसानों को लेकर लगातार काम कर रही है एमएसपी पर, भावांतर जैसे योजनाओं के जरिए किसानों को लाभ देने का काम मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा किया जा रहा है। जिससे उनकी उपज को पर्याप्त दाम मिल सके।

टिप्पणियां (0)