मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज: तेज हवा, बारिश और ओले:
संवाददाता
19 February 2026
अपडेटेड: 4:39 PM 0thGMT+0530
अगले दो दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना:
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ता हुआ दिख रहा है। नए सिस्टम के सक्रिय होने के करण बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अभी 2 दिन ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।
इस बिना मौसम की बारिश और तेज आंधी से कई जिलों में खेतों में खड़ी फसल पर बुरा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है । ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान की खबर है।
मौसम में बदलाव के कारण बारिश और तेज हवाओं के कारण कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।
इसमें खजुराहो सबसे अधिक ठंडा रहा । जहां न्यूनतम तापमान 9.02 डिग्री दर्ज किया गया है । राजगढ़ 10 डिग्री, पचमढ़ी 10.2 डिग्री तापमान रहा।
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, दतिया ,गुना, ग्वालियर, इंदौर, रतलाम, शिवपुरी उज्जैन धार विदिशा बड़वानी ,आगर, मालवा ,शाजापुर, मुरैना, छतरपुर, शिवपुरी, सीहोर और मंदसौर जैसे जिलों में बारिश दर्ज की गई है।
किसानों की बढ़ गई चिंता:
जिससे किसानों ने फसलों की पैदावार पर और दानों की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ने की आशंका जताई है।
कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने कहा है कि बारिश और ओलो से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान के लिए जांच के निर्देश जारी किए जाएंगे। जिसमें विभाग के अधिकारी प्रभावित खेतों का दौरा कर नुकसान का सही आंकड़ा दिखा सकेंगे । जहां भी ओलावृष्टि और तेज बारिश से फसल या दाने खराब हुए हैं, वहां नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सर्वे का काम पूरी पारदर्शिता से किया जाएगा और किसानों को राहत मिलने में देरी नहीं की जाएगी।फरवरी में बारिश का मौसम नहीं होता है ।
अगले दो दिनों का मौसम 21 और 22 फरवरी:
यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहता है ।उज्जैन में गर्मी और ठंड के साथ बारिश हुई है । अभी 2 दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है । 20 फरवरी को ग्वालियर, चंबल ,सागर, संभाग के आठ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है । बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
21 फरवरी को मौसम साफ रहने का संभावना है ,किंतु कहीं-कहीं बारिश का अलर्ट हो सकता है।
पिछले 24 घंटे के दौरान भोपाल उज्जैन समेत 25 जिलों में बारिश दर्ज की गई। जिसमें श्योरपुर के नालछा में सबसे ज्यादा 1 इंच पानी गिरा। यहां आंधी की रफ्तार 63 किलोमीटर प्रति घंटा रही । वहीं भोपाल ,सीहोर ,आगर में 37 किलोमीटर ,शाजापुर में 35 किलोमीटर ,गुना में 31 किलोमीटर, राजगढ़ में 30 किलोमीटर, धार नीमच और शिवपुरी में 28 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार दर्ज की गई।