मध्य प्रदेश: राशन की दुकानों पर फिर मिलेगा मिट्टी का तेल, सरकार ने शुरू की तैयारी
संवाददाता
4 April 2026
अपडेटेड: 4:13 PM 0thGMT+0530
4 अप्रैल 2026
भोपाल:
मध्य प्रदेश के लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। राज्य सरकार अब राशन की दुकानों (PDS) के जरिए फिर से मिट्टी का तेल यानी केरोसिन बांटने की योजना बना रही है। इसे रसोई गैस (LPG) के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों की वजह से भविष्य में गैस सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार एक ‘बैकअप’ तैयार रखना चाहती है ताकि लोगों को ईंधन की कमी न हो।
कितना मिलेगा और क्या होगी कीमत?
हर परिवार को उनकी मांग और कलेक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर लगभग 3 लीटर केरोसिन मिल सकता है।
बाजार में इसकी कीमत करीब 65 से 70 रुपये प्रति लीटर रहने का अनुमान है।
केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश को करीब 10 लाख लीटर केरोसिन का कोटा दिया है।
5 साल बाद पुरानी व्यवस्था की वापसी
करीब 5 साल पहले ‘उज्ज्वला योजना’ के तहत घर-घर गैस सिलेंडर पहुँचने के बाद केरोसिन का वितरण लगभग बंद कर दिया गया था। लेकिन अब बदली हुई परिस्थितियों को देखते हुए सरकार पुरानी वितरण व्यवस्था को फिर से सक्रिय कर रही है। विभाग ने इंदौर और जबलपुर जैसे डिपो से जिलों को सप्लाई भेजने के निर्देश दे दिए हैं।
खाद्य विभाग ने सभी कलेक्टरों से मांगी है केरोसिन की मांग की रिपोर्ट। गैस सप्लाई में संभावित बाधाओं को देखते हुए लिया गया है फैसला। पहले केरोसिन का वितरण उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से होता था l उसके लिए डिपो, ऑयल कंपनी के वितरक और परिवहन व्यवस्था सक्रिय रहती थीl अब इसी मॉडल को फिर से पुनर्जीवित करने की तैयारी की जा रही हैl इसके लिए जिलों में चिन्हित पेट्रोल पंपों को भी वितरण केंद्र बनाया जा सकता है l