मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के छठवें दिन भारी हंगामा: लाडली बहना योजना को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल:
संवाददाता
23 February 2026
अपडेटेड: 4:08 PM 0rdGMT+0530
मध्य प्रदेश के विधानसभा का बजट सत्र काफी हंगामा के साथ गुजर रहा है। एक बार फिर विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया।
अमेरिका से ट्रेड डील को लेकर विपक्ष ने सदन के बाहर हंगामा किया । जिसमें पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का मुखौटा पहनकर सरकार को बताया किसान विरोधी।
विपक्ष ने विधानसभा के बाहर किसानों के मुद्दों को लेकर भारत अमेरिका ट्रेड डील का विरोध करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और इसे किसानों के खिलाफ बताया।
इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के मुख्य होते पहनकर प्रदर्शन करते हुए नजर आए।

भारत अमेरिका ट्रेड डील का किया विरोध:

लाडली बहना योजना को लेकर विपक्ष ने किया हंगामा:
विधानसभा के बजट सत्र का छठवें दिन सदन की कार्रवाई शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली।
इसके अलावा सदन के भीतर लाडली बहना योजना के नए पंजीयन को लेकर कांग्रेस विधायक महेश परमार और नेता प्रतिपक्ष अमर सिंघार ने सरकार को घेरा। नए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू न होने और 3000 रूपये न मिलने के मुद्दे को उठाया । मुख्यमंत्री ने कहा कि 2028 तक सभी लाभार्थियों को 3000 रूपए दिए जाएंगे और विपक्ष को चिंता करने की जरूरत नहीं है । मुख्यमंत्री ने दोहे के माध्यम से इसका जवाब कुछ इस तरह दिया।
धीरे-धीरे रे मना ,धीरे-धीरे सब कुछ होय, मालिक सींचे सौ घड़ा, ऋतु आए फल होए।
मुख्यमंत्री के दोहे को सुनकर कांग्रेस नेताओं ने सदन से वाक आउट कर दिया।