मप्र में स्कूल चले अभियान का आगाज..सीएम मोहन यादव ने दीं मुफ्त साइकिल, किताबें:
संवाददाता
1 April 2026
अपडेटेड: 9:50 PM 0stGMT+0530
1 अप्रैल 2026:मध्य प्रदेश भोपाल
मध्य प्रदेश के बच्चों के लिए 1 अप्रैल का दिन बेहद खास रहा । ‘स्कूल चले अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम 2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मुफ्त साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर सेल्फी भी ली। इस मौके पर बच्चों के माता-पिता का भी सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज समय बदल चुका है बच्चों को शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं मिल रही है। साथ ही एडमिशन की प्रक्रिया को भी सरल बनाया है …सीएम ने बताया करीब 1लाख प्रतिभाशाली छात्रों को लैपटॉप दिए गए हैं । इसके लिए बजट में 250 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है और अब तक विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहां कि अब सरकारी विद्यालयों में बच्चों की प्रगति में कई फ़ीसदी वृद्धि हुई है लोगों का सरकारी स्कूलों पर भरोसा बढ़ा है लोग अब प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में प्रवेश ले रहे हैं। आज बच्चों का ड्रॉप आउट जीरो हो गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ:
‘स्कूल चले अभियान’ के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सबसे पहले दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और बच्चों पर पुष्प वर्षा की ऐसे बच्चे जिन्होंने दोबारा स्कूल आने का निर्णय लिया है उन्हें उन बच्चों को मुख्यमंत्री ने किताबें भेंट की उनके माता-पिता का अभिनंदन भी किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा बच्चे स्कूल में प्रवेश कर रहे हैं जिन बच्चों का स्कूल दूर है उन्हें साइकिल दी जा रही है किताबें दी जा रही हैबच्चों को यूनिफॉर्म भी दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश प्रगति कर रहा है और मध्य प्रदेश की सरकार भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हम गर्व से कह सकते हैं कि अब नामांकन में 19.6 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है और यह कोई छोटी-मोटी बात नहीं है।
संदीपनी स्कूलों और पीएम श्री स्कूलों में बच्चों के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत किताबों को स्थानीय भाषाओं में आदिवासी क्षेत्रों में भी वितरित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बच्चों को स्कूल के प्रवेश उत्सव की और उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जनजातीय कल्याण मंत्री विजय कुमार कुमार विजय शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है । शासकीय स्कूलों में बच्चों को मध्यान भोजन से लेकर निशुल्क पाठ्य पुस्तक ,साइकिल ,स्कूटी, लैपटॉप तक वितरित किए जा रहे हैं।