मशहूर यूट्यूबर की निकली मजदूरों को कुचलने वाली लैंबॉर्गिनी

khabar pradhan

संवाददाता

31 March 2025

अपडेटेड: 8:49 AM 0stGMT+0530

मशहूर यूट्यूबर की निकली मजदूरों को कुचलने वाली लैंबॉर्गिनी

आरोपी चालक को किया अरेस्ट

कार चालक दीपक भागने की फिराक में था पर घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस के मुताबिक घायल मजदूरों की पहचान झारखंड निवासी रम्भू और डीजैन रविदास के रूप में हुई है। वही दीपक राजस्‍थान का रहने वाला है। वह नोएडा में रहकर ब्रोकर का काम करता है।

देश की राजधानी दिल्ली से कुछ ही दूरी पर नोएडा में एक सड़क हादसा हुआ था। सेक्‍टर 94 में तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार ने फुटपाथ पर बैठे दो मजूदरों को कुचल दिया था। दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए और उनके पैर टूट गए है। जिस बेशकीमती लैंबॉर्गिनी कार से मजदूर घायल हुए हैं, वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मृदुल तिवारी की है। वह सुपरनोवा सोसाइटी में रहते हैं। उनके पास इस तरह की कई और लग्जरी कारें उपलब्ध हैं।

राजस्‍थान का रहने वाला ब्रोकर दीपक मृदुल से ही गाड़ी खरीदने के लिए आया था और टेस्ट ड्राइव लेते वक्त यह दुर्घटना हुई। यूट्यूब ने मृदुल को सिल्वर, गोल्ड और डायमंड बटन देकर सम्मानित किया है। मृदुल का नाम देश के टॉप-10 सबसे सफल यूट्यूबर में शामिल है। वही इटावा के लवेदी में जन्मे मृदुल तिवारी सोशल मीडिया की जानी मानी हस्ती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 30 लाख से अधिक तो यूट्यूब पर 1.87 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। पुलिस इस मामले में मृदुल को भी पूछताछ करने के लिए बुला सकती है।

जिस कार से दुर्घटना हुई है भारत में उसकी कीमत चार करोड़ रुपये से नौ करोड़ रुपये तक की बताई जा रही है। वही कार चालक दीपक भागने की फिराक में था पर घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक घायल मजदूरों की पहचान झारखंड निवासी रम्भू और डीजैन रविदास के रूप में हुई है। कार राजस्थान के अजमेर का रहने वाला 23 वर्षीय दीपक कुमार चला रहा था। बताया गया है कि हादसे के वक्त कार की स्‍पीड 120 किमी प्रति घंटा थी।

थाना पुलिस ने बताया कि दीपक गाड़ियों को खरीदने और बेचने के लिए बतौर ब्रोकर काम करता है। वह इटावा के मूल निवासी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मृदुल तिवारी से लैंबोर्गिनी कार खरीदने के लिए आया था। वर्तमान में मृदुल नोएडा के सुपरनोवा सोसाइटी में रहते हैं। हादसा टेस्ट ड्राइव करते वक्त हुआ है। पुलिस का दावा है कि कार चालक ने पूछताछ के दौरान बताया कि अचानक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और उसने मजदूरों को चपेट में ले लिया।

टिप्पणियां (0)