महाकाल मंदिर के पास एमपीटी के हेरिटेज होटल में नॉनवेज बनाने का वीडियो आया सामने :हिंदू संगठनों ने भक्तों की आस्था से बताया खिलवाड़:

khabar pradhan

संवाददाता

5 March 2026

अपडेटेड: 10:53 PM 0thGMT+0530

महाकाल मंदिर के पास एमपीटी के हेरिटेज होटल में नॉनवेज बनाने का वीडियो आया सामने :हिंदू संगठनों ने भक्तों की आस्था से बताया खिलवाड़:


5 मार्च 2026:
मध्य प्रदेश उज्जैन

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है । जिसने प्रशासन की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं । दरअसल बाबा महाकाल के मंदिर से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर स्थित होटल सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज इन दिनों एक विवादित वीडियो को लेकर चर्चा में है । बताया जा रहा है कि इस होटल को शुद्ध शाकाहारी बताया  गया था।  किंतु नियमों को नजरअंदाज करते हुए यहां के किचन में नानवेज पकाए जाने का वीडियो सामने आया है।  यह महाराज हेरिटेज होटल मध्य प्रदेश पर्यटन निगम डीपीटी के जरिए संचालित हो रहा है और शहर के सबसे महंगे होटलों में से एक है।

इस हेरीटेज प्रॉपर्टी के किचन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।श्र इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि होटल के किचन में स्टाफ रात के अंधेरे में नॉनवेज तैयार करता हुआ दिख रहा है।
सबसे आश्चर्य की बात यह है कि इसे छुपाने के लिए बाकायदा सीसीटीवी कैमरा का एंगल भी बदल गया था किंतु कुछ फुटेज और साक्ष्य सामने आने पर इसकी शिकायत भोपाल स्थित मुख्यालय में की गई।
यह वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।  और करोड़ों भक्तों की आस्था के साथ विश्वास घात बताया है। उज्जैन नगर निगम और मध्य प्रदेश की सरकार ने महाकाल मंदिर के आसपास के इलाके को पवित्र घोषित किया हुआ है और यहां पर नॉनवेज बनाने या परोसने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है।  पर्यटन विभाग की टीम होटल में जांच के लिए पहुंच चुकी है इस मामले में होटल प्रबंधक सतीश पाठक से जवाब मांगा गया है।

टिप्पणियां (0)