महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान क्रैश :महाराष्ट्र के बारामती में हुआ विमान हादसा:
संवाददाता
28 January 2026
अपडेटेड: 12:50 PM 0thGMT+0530
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु:
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस यानी एनसीपी के प्रमुख अजित पवार की आज सुबह एक भयानक विमान हादसे में मौत हो गई।
वे मुंबई से छोटे विमान में बारामती जा रहे थे और उनके विमान में पांच लोग सवार थे । बताया जा रहा है कि लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान क्रैश हो गया । अजीत पवार के अलावा उनके एक पी ओ यानी पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर, एक अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर्स ,जिसमें पायलट और को पायलट शामिल थे, वह भी इस हादसे के शिकार हो गए।
अधिकारियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विमान क्रैश होते ही दो हिस्सों में बंट गया और तुरंत आग लग गई । जिससे किसी को भी बचने का मौका नहीं मिल सका।
यह हादसा सुबह करीब 8:48 पर हुआ ,जब मुंबई के एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाला लर्न जेट- 45 मॉडल का विमान जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VTSS -K है।
VRS ऑपरेटर के पास था और बारामती के लिए रवाना हुआ था। 1 घंटे की उड़ान के बाद जब विमान फाइनल अप्रोच पर पहुंचा, तभी रनवे पर लैंडिंग की कोशिश करते समय अचानक विमान में कुछ गड़बड़ी हुई और विमान क्रैश हो गया । विमान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई । विमान के मलबे से लपटें उठ रही थी और धुआं साफ दिखाई दे रहा था।
हादसे के तुरंत बाद एयरपोर्ट के ऑपरेशंस को अस्थाई रूप से सस्पेंड कर दिया गयाहै। जिससे आने जाने वाली कई उड़ाने प्रभावित हुई। इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और एंबुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन दुर्भाग्य से विमान में सवार कोई भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका।
एयरपोर्ट के मैनेजर शिवाजी तावरे ने बताया कि विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर आने से पहले ही साइड में चला गया था और क्रश होते ही उसमें विस्फोट हो गया।
यह विमान मुंबई से चार्टर किया गया था और हाल ही में बारामती एयरपोर्ट का संचालन निजी ऑपरेटर से हटाकर महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी को सौंपा गया था।
फिलहाल हादसों के कारणों की स्थिति स्पष्ट नहीं है लेकिन डीजीसीए ने विमान दुर्घटना की औपचारिक जांच शुरू कर दी है।
जांच के बाद ही पता चलेगा कि तकनीकी खराबी ,लैंडिंग के दौरान मानवीय चूक या फिर किसी अन्य संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है । जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि भीषण हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि अजित पवार आखिर बारामती क्यों जा रहे थे?
आपको बता दें कि अजीत पवार एनसीपी के अध्यक्ष हैं और महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं । वह बारामती पहुंचने वाले थे और स्थानीय निकाय चुनाव से पहले चार महत्वपूर्ण जनसभाओं को संबोधित करने की तैयारी थी। बारामती उनका गढ़ माना जाता है, जहां वे विधायक भी हैं और परिवार का राजनीतिक प्रभाव मजबूत है । यह सभाएं चुनावी तैयारी को गति देने और समर्थकों से जुड़ने के लिए आयोजित की गई थी ।लेकिन अब हादसे की वजह से सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
अजीत पवार की अचानक मौत से महाराष्ट्र की राजनीति में अनिश्चितता का माहौल खड़ा हो गया है । जिसमें एनसीपी के भीतर नेतृत्व को लेकर भी सवाल गहरा गए हैं।
वही महायुति सरकार के लिए भी एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है । कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है और राज्य भर में कई राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
इस हादसे के बाद बारामती एयरपोर्ट स्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।
इस भीषण दुर्घटना के बाद जांच शुरू कर दी गई है।जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि भीषण हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।