महाशिवरात्रि: कैसे करें महादेव को प्रसन्न:
संवाददाता
15 February 2026
अपडेटेड: 12:54 AM 0thGMT+0530
दुखों से छुटकारा हेतु महादेव का किससे करें अभिषेक:
किस परेशानी के लिए किस द्रव्य से करें रुद्राभिषेक?
रुद्राभिषेक से हमारे पातक कर्म नष्ट हो जाते हैं, और हमारे भीतर शिवत्व का उदय होता है, तथा भगवान शिव का शुभ आशीर्वाद भक्त को प्राप्त होता है l उसके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं l ऐसा कहा जाता है की एकमात्र सदा शिव रुद्र के पूजन से सभी देवताओं की पूजा हो जाती हैl ऐसा कहा गया है कि सभी देवताओं की आत्मा में रुद्र उपस्थित है,और सभी देवता रुद्र की आत्मा है l
वैसे तो रुद्राभिषेक किसी भी दिन किया जा सकता है, परंतु त्रयोदशी, तृतीया, प्रदोष काल और सोमवार को इसका करना परम कल्याणकारी है l श्रावण मास में किसी भी दिन किया गया रुद्राभिषेक अद्भुत और शीघ्र फल देने वाला होता है l
शिव पुराण के अनुसार किस द्रव्य से अभिषेक करने से क्या फल मिलता है, अर्थात आप जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए रुद्राभिषेक कर रहे हैं, उसके लिए किस द्रव्य का उपयोग करना चाहिए यह बताया गया है l
रुद्राभिषेक अनेक पदार्थ से किया जाता है हर पदार्थ से किया गया रुद्राभिषेक अलग फल देने में सक्षम है l
हर तरह के दुखों से छुटकारा पाने के लिए भगवान शिव का जल से अभिषेक करें l
भगवान शिव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाने के लिए दूध से अभिषेक करें l
अखंड धन लाभ और हर तरह के कर्ज से मुक्ति के लिए भगवान शिव का फलों के रस से या गन्ने के रस से अभिषेक करें।
ग्रह बाधा हेतु भगवान शिव का सरसों के तेल से अभिषेक करेंl
किसी भी शुभ कार्य के आरंभ होने व कार्य में उन्नति के लिए भगवान शिव का चने की दाल से अभिषेक करें l
तंत्र बाधा नाश हेतु अथवा बुरी नजर से बचाव के लिए काले तिल से अभिषेक करें l
संतान प्राप्ति और पारिवारिक सुख शांति के लिए शहद मिश्रित गंगाजल से अभिषेक करें l
रोगों के नाश और लंबी आयु के लिए घी व शहद से अभिषेक करें l
आकर्षक व्यक्तित्व की प्राप्ति हेतु भगवान शंकर का कुमकुम केसर और हल्दी से अभिषेक करें l