महाशिवरात्रि पर महाकाल दूल्हा स्वरूप में देंगे भक्तों को दर्शन:
संवाददाता
15 February 2026
अपडेटेड: 9:20 PM 0thGMT+0530
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल भगवान के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
उज्जैन में चार लाख से अधिक श्रद्धालु महाकाल के दर्शन कर चुके हैं और भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। महाकाल मंदिर के पट रात ढाई बजे से ही खोल दिए गए थे । यहां मंत्रोपचार के साथ गर्भ ग्रह में महाकाल का पूजन किया गया और जलाभिषेक किया गया । महाकाल भगवान का दूध, दही ,घी ,शक्कर, फलों के रस और पंचामृत से अभिषेक हुआ और भांग, चंदन ,त्रिपुंड अर्पित कर राजा के रूप में श्रृंगार किया गया।
भस्म आरती:
सुबह तड़के भस्म आरती में श्रद्धालुओं के साथ चलित भस्म आरती के दर्शन भी कराए गए । चार पहर की पूजा के साथ मंदिर के पट लगातार 44 घंटे खुले रहेंगे।
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन इन दोनों शिव नवरात्रि के समय से सजी हुई है। यहां शिव पार्वती विवाह की तैयारियां जोर-जोर से चल रही हैं।
प्रशासन ने की व्यापक तैयारी:
महाशिवरात्रि के इस महापर्व को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की है। जिसमें सामान्य दर्शन 250 रुपए के, शीघ्र दर्शन और वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं। सामान्य श्रद्धालु जन शनिवार रात 12:00 से ही पार्किंग की कतार में लग गए।
दिन भर भगवान पर की जाएगी जलधारा:
आज सुबह 2:30 बजे से ही गर्भ ग्रह के पट खोल दिए गए और महाकाल की भस्म आरती की गई। सुबह 4:30 बजे दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ और भगवान पर जल धारा अर्पित की गई।
इसके बाद 7:30 बजे बालभोग और 10:30 बजे भोग आरती की गई।
महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल पर दिनभर जल अर्पित किया जाएगा। और भगवान निराकार स्वरूप में भगवान दर्शकों को श्रद्धालु जन को दर्शन देंगे। यह सिलसिला 24 घंटे तक लगातार जारी रहेगा और यह दर्शन का क्रम 16 फरवरी की रात तक जारी रहेगा ।
16 फरवरी की सुबह होने वाली भस्म आरती इस दिन दोपहर में की जाएगी
महाशिवरात्रि के दूसरे दिन बाबा महाकाल दूल्हा स्वरूप में श्रद्धालु जन को दर्शन दे रहे हैं।

महाकाल के दूल्हा स्वरूप को तीन क्विंटल फूलों से सजाया गया है।
महाकाल मंदिर को तीन विभिन्न तरह के फूलों से सजाया गया है. पूरे मंदिर परिसर को सजाने में 200 से अधिक लोग लगिये गये थे। रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाई गई हैं। पूरा महाकालेश्वर मंदिर रोशनी से चमक उठा है। इस बार महाकाल मंदिर को दक्षिण भारत के नटराज मंदिर की थीम पर सजाया गया है।