महिलाएं कैसे सुधारें अपनी लाइफस्टाइल– जिससे रहें एकदम फिट-
संवाददाता
7 April 2026
अपडेटेड: 4:34 PM 0thGMT+0530
7 अप्रैल 2026:
7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस पर महिलाओं के लिए विशेष:
आज-की महिलाओं में काम का तनाव, हार्मोनल बदलाव और पोषण की कमी कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन रहे हैं। इसलिए हर उम्र और स्थिति में सही देखभाल की जरूरत है। आइए जानें… महिलाएं शरीर में हो रहे बदलाव और काम के बीच संतुलन कैसे बनाएं।
1. वर्किंग वुमनः लंबे समय तक
बैठने से मोटापा, पीठ दर्द और हार्ट रिस्क बढ़ जाता है। तनाव और अनियमित दिनचर्या से हार्मोनल असंतुलन की समस्या हो सकती है।
क्या बदलाव करें: रोज 30-40 मिनट एक्सरसाइज करें, जिसमें वॉकिंग और योग शामिल हों। हर एक घंटे में 5-10 मिनट का ब्रेक लें। संतुलित आहार लें जिसमें प्रोटीन, फल और नट्स को शामिल करें। 7-8 घंटे की नींद लें। स्ट्रेट मैनेजमेंट के लिए मेडिटेशन और हॉबीज पर ध्यान दें।
2. थायरॉइड की समस्या में: मेटाबॉलिज्म धीमा या तेज होने से वजन, एनर्जी, मूड प्रभावित होता है। थायरॉइड का लंबे समय तक उपचार न लिया जाए तो कई समस्याएं हो सकती हैं।
क्या करें: समय पर दवा लें, प्रोसेस्ड फूड से बचें, नमक न ज्यादा हो और न कम, नियमित योग और वॉकिंग करें। TSH लेवल की नियमित जांच कराएं।
3. मेनोपॉज ऐज ग्रुप (40-50 वर्ष अधिक की महिलाए): इस उम्र में एस्ट्रोजन कम होता है। मूड स्विंग, वजन बढ़ना, हार्ट डिजीज और ऑस्टिओपोरोसिस का जोखिम बढ़ जाता है। इसके साथ शरीर की बहुत सारी समस्याएं शुरू होने लगती है। यहां तक की हड्डियां भी कमजोर होने लगती है। जिससे घुटनों में दर्द, उठने बैठने में तकलीफ, मांसपेशियों में अकड़न जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है।
क्या करें: कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर आहार लें, इसके लिए दूध, पनीर और सूर्य की रोशनी बेहतर विकल्प हैं। वजन संतुलित रखें, वॉकिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज करें। कैफीन और शुगर की मात्रा कम कर दें।
4. एनीमिया हिस्ट्री वाली महिलाएं: शरीर में आयरन की कमी से थकान, कमजोरी, लो इम्युनिटी, गर्भावस्था और पीरियड्स में जोखिम बढ़ जाता है।
क्या करें-– आयरन से भरपूर भोजन लें । जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, गुड़, चुकंदर आदि। आयरन का अवशोषण बढ़ाने के लिए इन भोज्य पदार्थों के साथ खट्टे फल भी लें। खाने के तुरंत बाद चाय/काफी न लें। डॉक्टर की सलाह से कोई सप्लीमेंट भी ले सकती हैं।