महेश्वर की मोनालिसा के मामले में नया मोड़, बीजेपी नेता ने लगाए गंभीर आरोप.
संवाददाता
17 March 2026
अपडेटेड: 3:31 PM 0thGMT+0530
17 मार्च 2026
खरगोन। प्रयागराज कुंभ के दौरान चर्चा में आई महेश्वर की मोनालिसा के केरल में निकाह के बाद अब यह मामला नए विवाद में घिर गया है। दिल्ली की बीजेपी नेत्री और अधिवक्ता नाजिया इलाही खान ने सोमवार को खरगोन पहुंचकर सनसनीखेज आरोप लगाए।
उन्होंने दावा किया कि मोनालिसा का पासपोर्ट बनवाकर उसे सीरिया भेजने की तैयारी की जा रही है। नाजिया ने इस पूरे मामले को लव जिहाद और पीएफआई फंडिंग से जुड़ा बताते हुए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।
वहीं फिल्म निर्देशक मनोज मिश्रा ने भी इस मुद्दे को मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने उठाने की बात कही है, जिससे मामला और गरमा गया है।