मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई :4 क्विंटल गांजा किया जब्त:

khabar pradhan

संवाददाता

19 January 2026

अपडेटेड: 4:11 PM 0thGMT+0530


सतना के उचेहरा की पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार क्विंटल का गांजा जब्त किया है।  जिसे भूसे के ढेर  में छुपा कर रखा गया था।  जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपए बताई जा रही है।  जिसमें पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया है।
शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि सखौहा खुर्द गांव के सन्यासिंहा टोला में रामाधार चौधरी के घर में बड़ी मात्रा में गांजा छिपा कर रखा गया है।
थाना प्रभारी सतीश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने देर रात तक गांव की घेराबंदी करके रामाधार के घर पर दबिश दी।
पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा । किंतु पहले से की गई घेराबंदी के कारण उसे पकड़ लिया गया।  पुलिस ने घर की तलाशी ली, जिसमें भूसा रखने वाले कमरे से 15 प्लास्टिक के बोरियों में भरा हुआ गांजा बरामद हुआ । जिसका कुल वजन 4 क्विंटल के आसपास बताया जा रहा है।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है ,धार जिले के कुख्यात नशा तस्कर अनूप जायसवाल जस्सा के नेटवर्क से इसके तार जुड़े हुए हो सकते हैं।

टिप्पणियां (0)