मुंबई के संस्थान से साइबर सुरक्षा का की पढ़ाई कर रहा छात्र एमडी ड्रग के साथ पुलिस की गिरफ्त में:
संवाददाता
31 January 2026
अपडेटेड: 2:03 PM 0stGMT+0530
भोपाल के कोहेफिजा थाना पुलिस ने साइबर सुरक्षा की पढ़ाई कर रहे छात्र को एमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी मुंबई और महाराष्ट्र से ड्रग लाकर भोपाल में खपत करवाता था। वह पार्टियों में क्लबों में ड्रग की सप्लाई करता था।
बुधवार 28 जनवरी रात को लालघाटी क्षेत्र में एक युवक ड्रग खपाने की फिराक में घूम रहा था । तभी पुलिस को किसी व्यक्ति ने सूचना दी ,तभी पुलिस ने आरोपी को 5 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार में कोर्ट में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है । पुलिस अब उसे ड्रग परिवहन और ड्रग खपत को लेकर जानकारी जुटा रही है। कोहिफिजा थाना पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय अली असगर बुधवार 28 जनवरी रात कार लेकर खड़ा था। सूचना पर पुलिस पहुंची और टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास पांच छोटे पैकट में रखी गई एमडी ड्रग्स बरामद हुई । इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार , एक आईफोन और कुछ अन्य सामग्री जप्त कर ली है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मुंबई के एक संस्थान में साइबर सुरक्षा का कोर्स कर रहा है। वहां दोस्तों के साथ क्लब पार्टियों में जाने के दौरान पहली बार नशे के संपर्क में आया।
अभी आरोपी से पूछताछ में और भी खुला से हो सकते हैं।