मुख्यमंत्री मोहन यादव असम दौरे पर: बाघ, गैंडें का होगा आदान-प्रदान: गुवाहाटी वस्त्र सम्मेलन में होंगे शामिल:

khabar pradhan

संवाददाता

8 January 2026

अपडेटेड: 4:11 PM 0thGMT+0530

मुख्यमंत्री मोहन यादव असम दौरे पर: बाघ, गैंडें का होगा आदान-प्रदान: गुवाहाटी वस्त्र सम्मेलन में होंगे शामिल:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का असम दौरा, वस्त्र उद्योग और वन्यजीव आदान-प्रदान पर अहम चर्चा:

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार, 8 जनवरी को असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रीय वस्त्र सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं।
इस दौरे को मध्यप्रदेश के औद्योगिक और पर्यावरणीय भविष्य के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। सम्मेलन में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह और असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहेंगे।  इस दौरान देश के वस्त्र उद्योग को नई दिशा देने, निवेश बढ़ाने, रोजगार सृजन, आधुनिक टेक्सटाइल, टेक्निकल टेक्सटाइल और राज्यों के बीच सहयोगात्मक मॉडल पर गहन विचार-विमर्श होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सम्मेलन के मंच से मध्यप्रदेश की नई वस्त्र उद्योग नीति, निवेश के अवसर, उद्योग-अनुकूल वातावरण और राज्य में उपलब्ध संसाधनों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करेंगे।
इसका उद्देश्य ‘मेक इन इंडिया’, ‘मेक फॉर इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसी पहलों को और मजबूत करना है। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री का यह दौरा वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।‌

मध्यप्रदेश और असम के बीच पहले से ही वन्यजीवों के आदान-प्रदान को लेकर सहमति बनी हुई है. ।योजना के तहत मध्यप्रदेश में विलुप्त हो चुकी जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना और असम से गैंडे लाने पर सहमति बनी है.। वहीं असम की मांग पर मध्यप्रदेश से बाघ और मगरमच्छ असम भेजे जाने की योजना पर भी सहमति हुई है।  इस संबंध में दोनों राज्यों ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज दिए हैं। 8 जनवरी को मुख्यमंत्री मोहन यादव और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बीच ईको-टूरिज्म और वन्यजीव पर्यटन को लेकर भी अहम बैठक होगी। माना जा रहा है कि इससे दोनों राज्यों के बीच पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण में नई साझेदारी की शुरुआत होगी।

असम के गैंडें आएंगे मध्य प्रदेश में:
वन्यजीवों के इस आदान-प्रदान में असम से कुछ गैंडे मध्य प्रदेश में लाये जाएंगे। मध्य प्रदेश में विलुप्त जंगली भैंसों के पुनर्स्थापना हेतु भी प्रयास किया जाएगा।
इसका उद्देश्य जंगलों में परिस्थिति का संतुलन बनाए रखना और जंगली जानवरों के संरक्षण के उद्देश्य किया जा रहा है।
इसके अलावा मध्य प्रदेश से बाघ और मगरमच्छ को असम राज्य में भेजने हेतु प्रस्ताव किया जाएगा।

गुवाहाटी वस्त्र सम्मेलन में होंगे शामिल:
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रीय वस्त्र सम्मेलन में शामिल होंगे उनके साथ केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह और असम के मुख्यमंत्री डॉ हेमंत विश्व शर्मा भी उपस्थित रहेंगे इस सम्मेलन में मोहन यादव मध्य प्रदेश की वस्त्र उद्योग नीति यहां के वातावरण और यहां उपलब्ध संसाधन को मंच में प्रस्तुत करेंगे इससे वस्त्र क्षेत्र में साझेदारी हेतु मार्ग प्रशस्त होगा और देश का वस्त्र स्रोत उद्योग वैश्विक स्तर पर भी अधिक प्रतिस्पर्धात्मक बन सकेगा। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है देश के वस्त्र उद्योगों को विस्तार देना जिससे वस्त्र उद्योग का समग्र विकास हो सके इसमें पारंपरिक हथकरघा हस्तशिल्प से लेकर आधुनिक वस्त्र उद्योग टेक्सटाइल रेडीमेड गारमेंट्स और निर्यात की संभावनाओं पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

टिप्पणियां (0)