मुख्यमंत्री मोहन यादव के आज के विशेष कार्यक्रम: 24 फरवरी 2026:
संवाददाता
24 February 2026
अपडेटेड: 1:36 PM 0thGMT+0530
आज 24 फरवरी को मुख्यमंत्री मोहन यादव कैबिनेट की बैठक करेंगे। जिसमें प्रदेश के विकास पर बड़े फैसले लिए जाएंगे। इस बैठक के ठीक बाद वे विधानसभा की कार्रवाई में शामिल होंगे। जिसमें आज कई विभागों के बजट पर चर्चा की जाएगी।
दोपहर करीब 1:40 पर मुख्यमंत्री भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना होंगे। उज्जैन पहुंचकर वे कुछ स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
उज्जैन में ही इसके बाद शाम 4:30 बजे कार्तिक मेला ग्राउंड पहुंचकर ग्रामीण डाक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 5:00 बजे पुन: भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे और 7:00 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचकर भोपाल धनबाद चोपन एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
यह मुख्यमंत्री का बहुत ही खास कार्यक्रम होगा । जिसमें इस नई ट्रेन सेवा से रेल यात्रियों को बहुत फायदा होगा ।