मुख्यमंत्री मोहन यादव के आज के कार्यक्रम:

khabar pradhan

संवाददाता

5 March 2026

अपडेटेड: 1:06 PM 0thGMT+0530

मुख्यमंत्री मोहन यादव के आज के कार्यक्रम:

5 मार्च 2026:
भोपाल:
आज 5 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 11:00 मंत्रालय में प्रमुख बैठक कर कामकाज शुरू करेंगे। जिसमें वे मंत्रालय में अहम विषयों पर चर्चा करेंगे।  दोपहर 1:00 बजे के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुजालपुर नगर पालिका के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।
शुजालपुर नगर पालिका परिषद आज अपनी स्थापना का 100 साल मना रहा है।  इस दिन को यादगार बनाने के लिए कार्यक्रम के रूप में पूरा शहर गौरव दिवस के रूप में मनाता है। शुजालपुर सिटी के बस स्टैंड परिसर में एक समारोह आयोजित किया जाएगा।  जिसमें मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आम लोगों से जुड़ेंगे । जिसमें कई प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।‌ शाम को एक रंगारंग कार्यक्रम होगा, जिसमें भजन गायक सुधीर व्यास अपनी प्रस्तुति देंगे । इस पूरे समारोह में प्रशासन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
दोपहर 3:00 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जल संचय जन भागीदारी कार्यक्रम में शामिल होंगे।  जिसमें आम लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
शाम 5:00 बजे इन सभी कार्यक्रमों और बैठकों के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने निवास सीएम हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे।

टिप्पणियां (0)