मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खेली एमपी यूथ गेम्स का किया शुभारंभ:

khabar pradhan

संवाददाता

14 January 2026

अपडेटेड: 4:24 PM 0thGMT+0530


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कल मंगलवार को भोपाल में बोट क्लब पर ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ का शुभारंभ किया । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल खिलाड़ी और खेल मैदाने के उन्नयन के लिए कार्य कर रही है।  खिलाड़ियों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है । समारोह में वाटर प्रोजेक्शन ,लेजर शो, भव्य आतिशबाजी ,शेफाली अल्वारेस  और दिव्या कुमार की प्रस्तुति के साथ ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ की शुरुआत हुई।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने में राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
मुख्यमंत्री ने खेलो एमपी यूथ गेम्स के स्लोगन
‘मध्य प्रदेश की जय- सब की विजय’ की सराहना की।

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- खेलों का हुआ उन्नयन:
खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रदेश में खेलों का लगातार अच्छा प्रदर्शन हो रहा है । राज्य स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को चार करोड रुपए पुरस्कार मिलेंगे।  कार्यक्रम में खेलो एमपी यूथ गेम्स के लोगो, थीम सोंग्स, टी-शर्ट और शुभंकर (मैस्कॉट) लॉन्च किया गया।  यह प्रतियोगिता 31 जनवरी तक होगी । यूथ गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे राज्य टीम चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

टिप्पणियां (0)