मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना के तहत जारी की 32 वीं किस्त:
संवाददाता
16 January 2026
अपडेटेड: 6:28 PM 0thGMT+0530
लाडली बहना योजना की 32 वीं किस्त जारी:
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है । आज मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नर्मदापुरम से लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड रुपए ट्रांसफर किए हैं। यह राशि सवा करोड़ बहनों के खाते में भेजी गई है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जारी की 32 वीं किस्त:
लाडली बहनों का इंतजार आज खत्म हुआ। आज शुक्रवार 16 जनवरी को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त जारी कर दी । यह राशि मोहन यादव ने नर्मदापुरम जिले के माखन नगर से सिंगल क्लिक के जरिए बहनों के खातों में जारी की।
यह राशि महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपए भेजे गए हैं।
इसके साथ ही 29 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 90 करोड रुपए से अधिक की राशि भेजी गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई विकास कार्यों का भूमि पूजन और साथ ही लोकार्पण भी किया।
मध्य प्रदेश के पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि लाडली बहना योजना के तहत राशि ₹1500 दी गई है किंतु अगली दीपावली में यह राशि 1750 रुपए की जाएगी । इसके बाद यह राशि बढ़ाकर ₹2000 कर दी जाएगी । इस तरह से 2028 की दिवाली पर बहनों को ₹1000 की बढ़ोतरी होगी और इस तरह से ₹3000 की राशि का वादा मध्य प्रदेश की सरकार पूरा करेगी।
लाडली बहना योजना का उद्देश्य:
—————————————–
लाडली बहना योजना साल 2023 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई थी । इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना था । योजना की शुरुआत में महिलाओं को पहले ₹1000 की राशि दी जाती थी। जिसे बाद में बढ़ा कर ₹1200 कर दिया गया । अब सरकार का लक्ष्य हर बहनों को ₹3000 पहुंचाना है। बढ़ती हुई महंगाई और जरूरत को देखते हुए मध्य प्रदेश की सरकार ने यह सहायता राशि बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश की सरकार का बहनों के प्रति एक पहल है ,जो महिलाओं को आर्थिक मदद के रूप में प्रदान करता है । इससे पात्र महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में यह सहायता भेजी जाती है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाडली बहना योजना के तहत 1.25 करोड़ लाडली बहनों को 1836 करोड रुपए की राशि जारी की है यह राशि 32वीं किश्त के रूप में जारी कर दी गई है।