मेरठ के परतापुर में हैरान करने वाला मामला
संवाददाता
12 April 2025
अपडेटेड: 11:16 AM 0thGMT+0530
परिवार के 5 लोगों ने 'भूत' का रूप धरकर किया हाई वोल्टेज ड्रामा
परिवार के 5 लोगों ने ‘भूत’ का रूप धरकर किया हाई वोल्टेज ड्रामा
मेरठ में परतापुर क्षेत्र के रिठानी इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों ने भूत का साया बता कर दो दिन से क्षेत्र में हंगामा मचा रखा है। साथ ही स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाने को भेजा। वही पूरे परिवार ने एंबुलेंस के शीशे तोड़ डाले। वहां से निकल भागे। इसके बाद लोगों ने लाठी का सहारा ले लिया।
यूपी के मेरठ से भूत-प्रेत के मामले में लोगों के लाठी उठाने का मामला सामने आया है। वही दरअसल, जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने भूत-प्रेत का साया होने की बात कही। साथ ही दो दिनों तक भूत-प्रेत का साया होने का दावा करते हुए सड़क पर हंगामा करते रहे। इस परिवार के लोग कभी पत्थरबाजी, कभी गाली-गलौच तो कभी एंबुलेंस के शीशे तोड़कर भागने जैसे कारनामों से पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। साथ ही बाद में लोगों ने लाठी उठाई तो परिवार का भूत भाग गया। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
परिवार के इन सदस्यों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। उन्होंने शुक्रवार से लगातार यह दावा करना शुरू किया कि उनके शरीर में कोई अलौकिक शक्ति प्रवेश कर चुकी है। यह देख आसपास के लोग भी सकते में आ गए। सूचना पर मेरठ पुलिस ने इन्हें समझा-बुझाकर जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में इन्होंने एंबुलेंस के शीशे तोड़ दिए। एंबुलेंस से कूदकर भाग निकले।
शनिवार सुबह फिर यही परिवार परतापुर बाइपास तिराहे पर पहुंचा। भूत-प्रेत का साया होने की बात कहकर सड़क किनारे जोरदार हंगामा करने लगा। इस बार सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर परतापुर के इंस्पेक्टर दिलीप सिंह बिष्ट भी पहुंचे। हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस ने एक तांत्रिक को भी बुलाने का प्रयास किया, लेकिन जब कोई हल नहीं निकला तो क्षेत्रीय लोगों ने हाथ में लट्ठ उठा लिया।
कहावत है, लठ के सामने भूत भी नाचे। वही इस कहावती को पहली बार लोगों ने सच होते देखा। साथ ही डंडे की चार गूंज पड़ते ही सभी पांचों पर से भूत-प्रेत का साया पल भर में गायब हो गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। जांच में पता चला कि हंगामा करने वाले लोगों में टिल्लू नामक शख्स एक मंडी व्यापारी है। उसका बेटा अजय जिम ट्रेनर है। दूसरा बेटा अनुज बीटेक कर रहा है। बेटी पूजा भी बीटेक की छात्रा है। वहीं, दूसरी बेटी प्रीति बीए सेकंड ईयर में पढ़ रही है। सभी रिठानी के रहने वाले हैं।
एसपी सिटी आयुष बिक्रम सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच कर रही है वही कि इस तरह का ड्रामा करने के पीछे क्या वजह रही? कोई पारिवारिक मजबूरी, मानसिक तनाव, नशा, इन बिंदुओं पर जांच की जा रही है। साथ ही, मेडिकल टीम से भी रिपोर्ट मांगी गई है, ताकि किसी मानसिक या जैविक कारण का पता चल सके।