इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच धमाकेदार मैच

khabar pradhan

संवाददाता

31 March 2025

अपडेटेड: 6:45 AM 0stGMT+0530

मैच के दौरान प्रशासन ने किये पुख्ता इंतेज़ाम

मैच के दौरान प्रशासन ने किये पुख्ता इंतेज़ाम

लखनऊ में आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। वही बड़े और कमर्शल वाहनों का शहीद पथ पर आवागमन प्रतिबंधित भी रहेगा। सामान्य वाहन चालकों से वैकल्पिक रूट अपनाने की अपील की गई है। इसके साथ ही टिकट की हार्ड कॉपी दिखाने पर ही स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा।

इकाना स्टेडियम में मंगलवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल क्रिकेट मैच खेला जाना है । मैच के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े और कमर्शल वाहनों का आवागमन मैच समाप्त होने तक शहीद पथ पर प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था आईपीएल के आगामी मैचों के दौरान भी लागू रहेगी।

मैच के दौरान दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक शहीद पथ पर ट्रैफिक लोड बढ़ सकता है। वही डीसीपी ने सामान्य वाहन चालकों से शहीद पथ के बजाय अन्य रूट से चलने की अपील की गयी है।

कमता शहीद पथ तिराहा अयोध्या रोड से सामान्य वाहन कमता तिराहे से शहीद पथ, सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, कानपुर रोड के बजाए कमता तिराहा, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा, समतामूलक चौराहा, लालबत्ती चौराहा, करियप्पा चौराहा, तेलीबाग चौराहा, बाराबिरवा चौराहा या इंदिरानहर चौराहा, किसान पथ होकर जाएंगे।
शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा से वाहन शहीद पथ, सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, अयोध्या रोड के बजाए बाराबिरवा चौराहा, बंगलाबाजार चौराहा, तेलीबाग चौराहा, करियप्पा चौराहा, लालबत्ती चौराहा, 1090 चौराहा या दरोगाखेड़ा किसान पथ होकर गुजर ही सकेंगे।
इसके साथ ही हुसड़िया अंडरपास चौराहा से सामान्य वाहन अहिमामऊ चौराहा, शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा के बजाए 1090 चौराहा होकर गुजर सकेंगे।
सुल्तानपुर रोड की तरफ से सामान्य वाहन अमूल तिराहा से अहिमामऊ चौराहा के बजाए अमूल तिराहे से डायवर्ट होकर लुलु मॉल कट शहीद पथ से होकर गुजर सकेंगे।

कमता शहीद पथ तिराहे से वाहन अहिमामऊ चौराहे पर यू-टर्न लेकर कैंट, पुलिस मुख्यालय, गोमतीनगर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन शहीद पथ पर मेदांता हॉस्पिटल से यू-टर्न लेकर ही गुजरेंगे।

मैच के दिन टिकटों की बिक्री नहीं होगी। वही टिकट की हार्ड कॉपी दिखाने पर स्टेडियम में एंट्री।
मैच शुरू होने के तीन घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा। एक बार निकलने पर दोबारा नहीं जाने दिया जाएगा।
स्टेडियम में सिक्का, इयरफोन, ज्वलनशील पदार्थ ले जाना प्रतिबंध रहेगा।

मैच के दौरान सिटी और निजी बसें, शहीद पथ पर हुसड़िया, सुशान्त गोल्फ सिटी के पास नहीं रुकेंगी।
अर्जुनगंज की तरफ से आने वाले ई-रिक्शा, ऑटो अहिमामऊ से बाएं मुड़कर पीएचक्यू, उत्तर प्रदेश -112 , मातृत्व हॉस्पिटल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतार व बैठा सकेंगे।
सुल्तानपुर रोड से आने वाले आटो, ई-रिक्शा लुलु मॉल की तरफ जाकर सवारी उतारेंगे। अहिमामऊ से आधा किलोमीटर की परिधि में सवारी उतारने व बैठाने पर प्रतिबंध रहेगा।
निजी कैब
कैब शहीद पथ पर हुसड़िया, सुशान्त गोल्फ सिटी के बीच नहीं रुकेंगी। एयरपोर्ट की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ से पहले सवारी उतारेंगे।
जिन वाहन स्वामियों के पास वाहन पास होगा वह अहिमामऊ से एचसीएल की तरफ जाकर वाटर टैंक तिराहा से प्लासियों होते हुए तय पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।
अहिमामऊ से एचसीएल तिराहा होते हुए प्लासियो माल के पीछे वाहन पार्किंग कर सकेंगे।
इसके साथ ही जिनके पास वाहन पास नहीं है वह भी अहिमामऊ से एचसीएल होकर ही जाएंगे। पहले आने वाले वाहन प्लासियों मॉल में पार्क होंगे। उसके बाद वाहन वाटर टैंक तिराहे से एचसीएल के बीच पार्क होंगे।

टिप्पणियां (0)