मोहन यादव की बड़ी घोषणा-बनेंगे दो बांध और   करोड़ों की सड़क परियोजना को मंजूरी:

khabar pradhan

संवाददाता

7 January 2026

अपडेटेड: 1:13 PM 0thGMT+0530

मोहन यादव की बड़ी घोषणा-बनेंगे दो बांध और   करोड़ों की सड़क परियोजना को मंजूरी:



मध्य प्रदेश/
30787 करोड़ में बनेंगे दो बांध और 21000 किलोमीटर सड़कें:

मध्य प्रदेश की कैबिनेट में बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 30,500 करोड रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट की घोषणा की है।
मंगलवार को ही यह पहली कैबिनेट बैठक में मोहन यादव ने अध्यक्षता की।  जिसमें 3787 करोड रुपए के विकास कार्यों के खर्च हेतु निर्णय लिया गया है।

बुरहानपुर में बनेंगे दो बांध:
मुख्यमंत्री मोहन यादव के अध्यक्षता में यह पहली कैबिनेट बैठक में आने वाले 6 साल में मध्य प्रदेश में 30787 करोड़ की लागत से नए विकास कार्यों  पर निर्णय लिए गए हैं।
जिसमें 2598.97 करोड़ की लागत से बुरहानपुर में दो बांध बनेंगे । इसके अलावा 28,188 करोड रुपए की लागत से 21000 किलोमीटर की नई सड़के बनाई जाएंगे। जिसमें 88,517 किलोमीटर  की पुरानी सड़कों की मरम्मत की जाएगी । 1312 पुलों का निर्माण किया जाएगा । इसके अलावा तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई है। यह सभी काम 2031 तक पूरे करने का समय सीमा निर्धारित की गई है।

पेपरलेस कैबिनेट बैठक का निर्णय:

इस बैठक में मुख्यमंत्री ,मंत्रियों और विशेष सदस्यों को टैबलेट दिए गए।  जिसमें यह निर्णय लिया  गया कि अब कैबिनेट बैठक पेपरलेस होगी ।  टैबलेट एप्लीकेशन से यह टैबलेट एक विशेष पासवर्ड से मुख्यमंत्री और मंत्री ही ओपन कर सकेंगे। जिससे कैबिनेट बैठक में एजेंडा गोपनीय रहे।  और सिर्फ मंत्री और सीएम ही इसे देख सके । अभी तक इस एजेंडे में शामिल स्टाफ के लोग के अलावा इसे कई लोग  देख सकते थे । किंतु इसे गोपनीय रखने हेतु ई ऑफिस के बाद पेपरलेस बैठक का निर्णय लिया गया है।

दो मेडिकल कॉलेज का निर्माण:
कटनी और पन्ना में पीपीपी मॉडल में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा।  इसका भूमि पूजन 23 जनवरी को होगा।  आपको बता दें कि धार और बैतूल में मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन इससे पहले किया जा चुका है।

टिप्पणियां (0)