यूएसडीटी का प्रलोभन देकर ठगे 15 लाख:
संवाददाता
7 February 2026
अपडेटेड: 3:07 PM 0thGMT+0530
भोपाल के शाहपुरा थाना इलाके में एक युवक को यूएसडीटी दिलाने का प्रलोभन देकर 15 लाख रुपए की धोखा खड़ी करने का मामला सामने आया है । शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से साढे 7 लाख रुपए बरामद कर लिया है । बाकी साढ़े 7 लाख रुपए के खर्च की जानकारी नहीं मिल पाई है।
राजेश अग्रवाल पिता सीताराम अग्रवाल विराशा हाई कोलार रोड में रहते हैं । आरोपी श्री राम अहिरवार, मयूर यादव, रोनिश आर्य, नवदेव सिंह और अन्य उनके साथी द्वारा करीब 1 महीने पहले 4 जनवरी को कम मूल्य पर यूएसडीटी दिलाने का प्रावधान देकर 15 लाख रुपए लिए गए थे। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। इसकी जानकारी राजेश ने कोलार थाने में की थी । इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने शाहपुरा थाने को जांच करने की आदेश दिए थे । पुलिस की पकड़ के दौरान आरोपी श्री राम अहिरवार और तीन नाबालिगों को विरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।इनके द्वारा घटना में शामिल आरोपी हर्षवर्धन ,आशीष नाथ , नवदेव सिंह,सचिन ठाकुर, रोहित आछोट और अन्य आरोपियों के साथ घटना को स्वीकार भी किया गया है। और उनके पास से साढे 7 लाख रुपए बरामद किए गए हैं । पुलिस ने फिलहाल श्री राम अहिरवार ,हर्षवर्धन, आशीष नारनवारे ,सचिन ठाकुर ,रोहित को गिरफ्तार कर लिया है । शेष आरोपियों की तलाश जारी है।