यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय चिब गिरफ्तार : 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गये
संवाददाता
25 February 2026
अपडेटेड: 4:08 PM 0thGMT+0530
एआई इंपैक्ट समिट में कांग्रेस का शर्ट उतार कर प्रदर्शन करने के मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई चल रही है। इसमें पुलिस ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानुचिब को गिरफ्तार किया है। और चार दिन की पुलिस की रिमांड की मंजूरी भी मिली है।
बीजेपी ने बताया शर्मनाक कृत्य:
एआई समिति में कांग्रेस के इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे वैश्विक मंच पर भारत की छवि को धूमिल करने हेतु एक शर्मनाक कृत्य बताया है। जबकि कांग्रेस इस शर्मनाक प्रदर्शन का लगातार बचाव कर रही है। राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को गलत करार दिया है।
AI समिट में हंगामा करने का मामला
दिल्ली में युथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। पुलिस ने उन्हें भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कथित विरोध प्रदर्शन और पुलिस से झड़प के मामले में गिरफ्तार किया। मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने चार दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली है।
मास्टरमाइंड बताया पुलिस ने, जांच में जुटी एजेंसियां
दिल्ली पुलिस के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड उदय भानु चिब को माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सात दिन पहले हुई घटना की जांच के बाद गिरफ्तारी की गई है और इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा कानून व्यवस्था बाधित करने के आरोप सामने आए हैं।
कोर्ट ने कहा, कोई आतंकी कृत्य नहीं
कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा गया कि मामले में कोई आतंकी गतिविधि नहीं पाई गई है, बल्कि यह एक विरोध प्रदर्शन का मामला है। हालांकि, पुलिस को आगे की जांच के लिए रिमांड दी गई है ताकि पूरे घटनाक्रम की भूमिका स्पष्ट हो सके।
कौन है यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब:

उदयभानु चिब जम्मू के पालोदा जिले के रहने वाले हैं। जो राजपूत समुदाय से आते हैं । उनके पिता हरि सिंह कांग्रेस में एक वरिष्ठ नेता हैं। उदयभानु चिब भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं , और किसानों ,युवाओं और महिलाओं के मुद्दे पर प्रखर होकर बोलते हैं। इसके पहले वह युवा कांग्रेस महासचिव और एनएसयूआई के महासचिव के पद पर भी रह चुके हैं। वे जम्मू कश्मीर भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां
इस मामले में पहले भी तीन आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। इनमें जितेंद्र यादव, राज गुर्जर और अजय कुमार का नाम सामने आया था। पुलिस अब अन्य लोगों की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
कांग्रेस का विरोध, कहा राजनीतिक बदले की कार्रवाई
कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री तक संदेश पहुंचाया है कि देश से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस मुख्यालय में प्रदर्शन और भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भाजपा का पलटवार
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, राहुल गांधी ने भारत को शर्मिंदा करने के लिए ही यह साजिश रची थी ।