यूपी में चाइनीज मांझे से मौत को हत्या माना जाएगा
संवाददाता
6 February 2026
अपडेटेड: 3:41 PM 0thGMT+0530
उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे के कारण हुई मौत की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे बेहद गंभीर और चिंताजनक बताते हुए अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने स्पष्ट कहा कि चाइनीज मांझा जानलेवा है और इससे किसी की मृत्यु होने पर उसे दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या की श्रेणी में माना जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने प्रशासन को आदेश दिया है कि प्रदेशभर में चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर प्रभावी रोक लगाई जाए। साथ ही पुलिस और संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह की लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।