यूपी में मौसम फिर करवट लेगा मौसम
संवाददाता
24 February 2025
अपडेटेड: 8:14 AM 0thGMT+0530
मौसम विभाग ने जारी किए दिशा निर्देश
उत्तर प्रदेश। मौसम ने एक बार फिर लो करवट। दिन की तेज धूप दो से तीन दिन के बाद मंद पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने इसके पूर्वानुमान जारी किए हैं।
प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 27, 28 फरवरी तथा 1 मार्च को बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार ज्यादातर जिलों में रविवार को सुबह-शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे ठंडक भी थोड़ी बढ़ी है। हालांकि, दिन में तेज धूप ने गर्मी का एहसास कराया।
पूर्वी यूपी में भी रविवार सुबह हल्की धुंध रही। वहीं दिन के समय तेज धूप भी दिखाई दी। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। दिन में गर्मी बढ़ेगी, लेकिन रात के समय अपेक्षाकृत ठंडी रहेंगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी यूपी जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
कई जिलों में घटा अधिकतम तापमान
कई जिलों में रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा तापमान वाराणसी में 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहपुर में 29.6, हमीरपुर में 29.2, कानपुर में 29.0, प्रयागराज में 29.0, बस्ती में 29.0, लखनऊ में 26.8, आगरा में 28.4, मेरठ में 25.8, गोरखपुर में 27.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।