राजधानी लखनऊ में 16 वर्षीय किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
संवाददाता
24 February 2025
अपडेटेड: 12:04 PM 0thGMT+0530
पार्लर संचालिका पर लगाया सेक्स रैकेट चलने का आरोप
उत्तर प्रदेश। राजधानी लखनऊ में ब्यूटी पार्लर में ट्रेनिंग के लिए आई 16 वर्षीय लड़की से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। जिसके आधार पर पुलिस ने संचालिका समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है।
लखनऊ में सैरपुर क्षेत्र के पल्हारी स्थित एक ब्यूटी पार्लर में ट्रेनिंग के लिए आई किशोरी से गैंगरेप किया गया। विरोध करने पर ब्यूटी पार्लर संचालिका ने पति संग मिल कर किशोरी और उसके परिवार को पीटा। यह आरोप लगाते हुए सैरपुर थाने में शिकायत की गई। जिसके आधार पर पुलिस ने संचालिका समेत चार को गिरफ्तार किया।
सैरपुर निवासी 16 वर्षीय किशोरी करीब तीन माह पूर्व ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग के लिए पल्हारी स्थित सेंटर पर गई थी। जिसका संचालन कविता नाम की एक महिला करती है। आरोप है कि चार फरवरी को ट्रेनिंग के लिए पहुंचने पर कविता ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इस बीच मड़ियांव निवासी रेहाना और वजीरगंज जनतानगरी निवासी इसरार पार्लर में आए। जिन्हें भी कविता ने कमरे में भेज दिया। पीड़ितों के साथ आरोपितों ने गैंगरेप किया। जब विरोध किया तो वे उसे धमकाने लगे।
घटना के बाद गैंगरेप पीड़िता ने ब्यूटी पार्लर जाना बंद कर दिया और मां को सारी बात बताई। बेटी संग हुई घिनौनी हरकत का पता चलने पर परिवार वाले कविता से शिकायत करने के लिए ब्यूटी पार्लर पहुंचे। जहां आरोपित कविता ने पति इश्तियाक के साथ मिल कर मारपीट की। यह आरोप लगाते हुए पांच फरवरी को सैरपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। एसओ सैरपुर मनोज कुमारी कोरी ने बताया कि पल्हरी निवासी कविता, उसके पति इश्तियाक, पलटन छावनी निवासी रेहान और जनता नगरी निवासी इसरार को गिरफ्तार किया गया है।
पार्लर संचालिका पर लगाया सैक्स रैकेट चलाने का आरोप:
पीड़िता ने कविता पर सेक्स रैकेट संचालन का आरोप भी लगाया है। किशोरी ने बताया कि वह पहले ई-ऑटो चलाती थी। इस बीच कविता से मुलाकात हुई। आरोपित ने ब्यूटी पार्लर का लेख कोर्स सीखने के लिए प्रेरित किया। जिसके बाद पीड़िता ने कविता द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर पर जाना शुरू किया।