‘राजा शिवाजी ‘ रितेश देशमुख की फिल्म:
संवाददाता
21 February 2026
अपडेटेड: 11:51 PM 0stGMT+0530
शिवाजी महाराज की जयंती पर —
शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर रितेश देशमुख ने अपनी ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला पोस्टर जारी किया । उनका लुक सीधे तौर पर फिल्म में शिवाजी महाराज के स्वराज के संघर्ष को दिखाता है ।
‘राजा शिवाजी’ के निर्देशक और अभिनेता रितेश विलासराव देशमुख ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्टर साझा किया है, जिसमें वह छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में नजर आ रहे हैं। इसमें शिवाजी महाराज का प्रभावशाली साइड प्रोफाइल हाथ में तलवार, मजबूत कंधे और अडिग नजरें दिखाई देता है। उनका गंभीर और दृढ़ चेहरा उस तूफान से पहले की शांति को दर्शाता है, जो स्वराज्य की स्थापना और राष्ट्र के गौरव की शुरुआत बना। यह एक द्विभाषी (मराठी और हिंदी) एक्शन-ड्रामा फिल्म है।
पोस्टर के साथ मेकर्स ने कैप्शन भी शेयर किया —
जब अंधेरा था तब एक ज्योति जली, जब इतिहास ठहर गया,
तब एक युवा योद्धा ने ,
उसे फिर से लिखा ।
फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और जेनेलिया डिसूजा ने किया है । इसमें संजय दत्त, विद्या बालन ,अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर ,फरदीन खान और भाग्यश्री जैसे बड़े कलाकार शामिल है। इसके म्यूजिक मशहूर जोड़ी अतुल अजय ने संभाला है ।