राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना का हमला

khabar pradhan

संवाददाता

26 March 2025

अपडेटेड: 12:00 PM 0thGMT+0530

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना का हमला

आगरा। राज्य सभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर करनी सेना के कार्यकर्ताओं ने बबाल काट दिया। यह घटना राणा सांगा को गद्दार कहने के बाद हुई। करनी सेना के कार्यकर्ताओं ने सांसद के आवास पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और तोड़फोड़ की। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने घटना को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। करनी सेना के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को मजबूर होना पड़ा। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना घेराव करने पहुंची थी। यहां पर पहले ही पुलिस तैनात थी। करणी सेना के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आवास के मुख्य द्वार से प्रवेश करने लगे। इस दौरान पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया, तो वे उग्र हो गए। पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान वहां रखीं कुर्सियां फेंकी गईं। डंडों के साथ तोड़फोड़ कर दी गई। हमले में इंस्पेक्टर घायल हो गए

टिप्पणियां (0)