राहुल गांधी की दोहरा नागरिकता पर सुनवाई 5 मई को
संवाददाता
21 April 2025
अपडेटेड: 12:00 PM 0stGMT+0530

राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका के संबंध में आज हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई है।
इस सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ,(MHA )की तरफ से एक स्टेटस रिपोर्ट को दाखिल किया गया ।मगर कोर्ट ने उसे पर्याप्त आधार नहीं माना। और इसके बाद बेंच ने इस मामले में केंद्र सरकार को 10 दिनों का समय देते हुए उनसे एक स्पष्ट रिपोर्ट मांगा है। जिसमें केंद्र सरकार को यह बताना होगा कि राहुल गांधी भारतीय नागरिक है या नहीं इस मामले की अगले सुनवाई के लिए कोर्ट ने 5 मई की तारीख तय की है ।
जानते हैं पूरा मामला :
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार कोर्ट में दायर करने वाली इस याचिका कर्ता का दावा है कि उनके पास वह सभी दस्तावेजों के साथ ब्रिटिश सरकार की कुछ email भी है ,जो यह साबित करते हैं कि राहुल गांधी एक ब्रिटिश नागरिक है ।इस वजह से वह भारत में चुनाव लड़ने के लिए योग्य नहीं है ।और साथ ही वह लोकसभा सदस्य भी बनने योग्य नहीं है। आपको बता दें कि उस याचिका में दोहरी नागरिकता यानी दो देशों की नागरिकता धारण करने को भारतीय न्याय संहिता और पासपोर्ट अधिनियम के तहत अपराध बताया गया है ।
याचिका कर्ता ने उसे याचिका ने मांग की है कि इस मामले में सीबीआई द्वारा मामला दर्ज कराया जाए और जांच भी करवाई जाए। याचिका कर्ता ने दावा किया है कि उसने इस मामले में दो-दो बार शिकायत भेजी मगर उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब कोर्ट द्वारा दी गई अगली तारीख पर इस मामले में केंद्र सरकार क्या रिपोर्ट पेश करेगी और उस पर कोर्ट का क्या रुख होता है।