राहुल गांधी के भोपाल दौरे से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका:
संवाददाता
21 February 2026
अपडेटेड: 3:46 PM 0stGMT+0530
23 फरवरी को राहुल गांधी का मध्य प्रदेश दौरा:
मध्य प्रदेश की सियासत में उठा पटक जारी है।
राहुल गांधी का 24 फरवरी को भोपाल दौरा है , किंतु इससे पहले ही कांग्रेस उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
जिससे मध्य प्रदेश कांग्रेस की सियासत में हलचल मच गई है।
नेता प्रतिपक्ष के इस्तीफे के बाद भाजपा भी कांग्रेस पर हमलावर हो चुकी है ।
विधायक रामेश्वर शर्मा का कांग्रेस पर तंज:
जिसमें विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा है कि वे जहां भी जाते हैं कांग्रेस की गुटबाजी उजागर हो जाती है।
यानी उनका मतलब साफ था कि कांग्रेस में एकजुटता नहीं है।
उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
सबसे बड़ी बात यह है कि इस्तीफा ऐसे समय पर दिया गया है जब राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दौरे हैं और मध्य प्रदेश की कांग्रेस में राहुल गांधी के दौरे की तैयारी की जा रही है।
उप नेता प्रतिपक्ष के इस्तीफा को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है।
जिसे लेकर कांग्रेस ने कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है ।
बल्कि इसे व्यक्तिगत निर्णय बताया जा रहा है।
किंतु राजनीतिक गलियारों में राहुल गांधी के कार्यक्रम के ठीक पहले इस स्थिति को लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है।
23 फरवरी को आ रहे हैं मध्य प्रदेश राहुल गांधी:
23 फरवरी को राहुल गांधी मध्य प्रदेश आ रहे हैं जिसमें 24 फरवरी को भोपाल आएंगे । भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में वे किसान सभा को संबोधित करेंगे और यह विरोध राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत के रूप में देखा जाएगा। जिसे भोपाल से पूरे भारत भर में फैलाया जाएगा ।

राहुल गांधी के किसान सभा को संबोधित करने को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज करते हुए कहा है कि जिन्हें किसानों के बारे में और किसान की फसलों के बारे में कुछ पता नहीं है ,वे किसानों की बात कर रहे हैं । जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह की सरकार तक किसी भी कांग्रेस की सरकार ने किसानों का भला नहीं किया और किसानों के हित के बारे में नहीं सोचा।
किंतु अब भाजपा की सरकार है और भाजपा की सरकार चाहे अटल बिहारी की सरकार हो या वर्तमान मोदी की सरकार हो, सभी भाजपा की सरकार ने किसानों के लिए हमेशा काम किया है।