*रिपोर्ट में ‘गहरा घाव’ लिखने के बदले रिश्वत मांगने वाला बीएमओ गिरफ्तार

khabar pradhan

संवाददाता

8 February 2026

अपडेटेड: 1:00 PM 0thGMT+0530



जिले में लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोरी के मामले में  कार्रवाई करते हुए एक बीएमओ डॉक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर मेडिकल रिपोर्ट में “गहरा घाव” लिखने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायतकर्ता अंकित शुक्ला ने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि करीब एक माह पहले अमिलिया क्षेत्र में उनके साथ मारपीट हुई थी, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कानूनी प्रक्रिया के तहत मेडिकल जांच और रिपोर्ट की आवश्यकता थी।

आरोप है कि बीएमओ डॉक्टर स्वतंत्र पटेल ने रिपोर्ट में “गहरा घाव” लिखने के लिए पहले 10 हजार रुपये की मांग की। बातचीत के बाद वह 5 हजार रुपये में तैयार हो गया।

लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन किया और शनिवार सुबह जैसे ही शिकायतकर्ता ने डॉक्टर को 5 हजार रुपये दिए, टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

टिप्पणियां (0)