रुपए न देने पर कार्रवाई की धमकी देने वाले एएसपी हुए सस्पेंड:
संवाददाता
22 January 2026
अपडेटेड: 12:36 PM 0ndGMT+0530
बिलासपुर एएसपी राजेंद्र जायसवाल को गृह विभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए सस्पेंड कर दिया है।
दरअसल स्पा संचालक को रुपए नहीं देने पर कार्रवाई की धमकी दी गई। इस पर संचालक ने वीडियो वायरल कर एएसपी पर आरोप लगाया।
एएसपी ने रेड कराने की धमकी दी थी।
तब पीड़ित स्पा संचालक लोकेश सेन और तत्कालीन एएसपी का पक्ष भी लिया गया था । इस पर संचालक ने एसपी पर ₹30 हजार महीना लेने का आरोप लगाया था । रुपए नहीं पहुंचने पर जबरदस्ती कार्रवाई करते हुए उसके भाई और कर्मचारियों को 151 दिन जेल भेजने की बात कही थी।
वीडियो वायरल होने पर एडिशनल एएसपी पर गृह विभाग ने एक्शन लेते हुए सस्पेंड कर दिया है।