रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारियों से साढे 5 लाख की हुई ठगी:

khabar pradhan

संवाददाता

22 January 2026

अपडेटेड: 12:35 PM 0ndGMT+0530

रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारियों की शिकायत पर ईंटखेड़ी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।  जालसाजों ने रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारियों को फोन करके बताया कि आपका पेंशन प्रकरण काफी समय से लंबित है उसके निराकरण के लिए आपका बैंक खाता नंबर चाहिए । उसके बाद जालसाजों ने ओटीपी हासिल करके उनके खाते से साढे 5 लाख ट्रांसफर कर लिए । यह रकम बीस खातों में ट्रांसफर की गई । साइबर सेल की जांच के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

ईंटखेड़ी पुलिस के अनुसार बालाजी लेक सिटी लंबाखेड़ा के निवासी नरेंद्र रैकवार रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी हैं।  उनके मोबाइल पर 19 जनवरी को एक कॉल आया । उन्हें बताया गया कि पेंशन शाखा से बोल रहे हैं।  पेंशन प्रकरण का निराकरण करना है।  यदि अभी निराकरण नहीं हुआ तो पेंशन 4 महीने के लिए अटक जाएगी । इसके बाद उनसे बैंक का खाता नंबर और ओटीपी हासिल कर लिया गया।
और ओटीपी हासिल करके जालसाजों ने उनके खाते से  साढे 5 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए।

टिप्पणियां (0)