रेलिंग तोड़कर नाले में गिरी SUV:
पुलिस सीमा विवाद में उलझी:

khabar pradhan

संवाददाता

2 February 2026

अपडेटेड: 2:43 PM 0ndGMT+0530

रेलिंग तोड़कर नाले में गिरी SUV:<br>पुलिस सीमा विवाद में उलझी:



भोपाल के पॉलीटेक्निक चौराहे रोड पर रविंद्र भवन के पास एक एसयूवी बेकाबू होकर बाणगंगा नाले की 50 फीट लंबी लोहे की रेलिंग को तोड़कर नाले में गिर गई।

सीमा विवाद में उलझी पुलिस:

चारों युवक खुद बाहर निकले और भाग गए।  हादसा शनिवार देर रात हुआ । लेकिन 24 घंटे के बाद भी पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि पुलिस थाना सीमा विवाद में उलझी हुई है।
यह हादसा शनिवार देर रात हुआ और सीमा विवाद को लेकर श्यामला हिल्स और अरेरा हिल्स की पुलिस ने नाले से SUV  को नहीं हटाया, जो दिन भर तमाशे के वजह बना रहा।
इस हादसे को 24 घंटे बीत चुके हैं।  श्यामला हिल्स की पुलिस और अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने एक दूसरे के क्षेत्र अधिकार की बात बताई है।‌ श्यामला हिल्स थाना प्रभारी भूपेंद्र कौर संधू ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन हादसा अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र का है।

अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा का कहना है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है । इसी तरह श्यामला हिल्स थाना प्रभारी भूपेंद्र कौर संधू ने बताया कि घटना की जानकारी है । कार में सवारियों को गंभीर चोट नहीं थी।  यह हादसा देर रात हुआ । क्रेन के जरिए का  कार उठाने का प्रयास किया ,पर अधिक गहराई में होने के कारण कार नहीं निकाली जा सकी । उन्होंने भी इस घटना को अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र का बताया।
नाले में एसयूवी के गिरने के बाद कार में सवार चार लोग भाग निकले हैं।  ‌ कार अभी नाले में ही पड़ी हुई है और पुलिस सीमा विवाद का मामला बता कर उलझी हुई है । जिससे यह हादसा एक तमाशा बनकर रह गया है।
इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है । लेकिन कार अभी नाले में पड़ी हुई है। अभी वहां कोई बेरिकेटिंग की व्यवस्था नहीं हुई है । जिससे दूसरे हादसों की संभावना बनी हुई है। इस तरह की स्थितियां पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

टिप्पणियां (0)